फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The father's funeral procession was taken out before the daughter's doli

Mathura News: बेटी की डोली से पहले उठी पिता की अर्थी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2024 01:17 AM IST
विज्ञापन
The father's funeral procession was taken out before the daughter's doli
मांट (मथुरा)। थाना क्षेत्र के गांव बेगमपुर में बेटी की शादी से पहले ही पिता की अर्थी उठ गई। जिस घर में शादी की तैयारी चल रही थीं रविवार को उस घर में मातम छा गया और कोहराम मच गया। बेटी के ननिहाल से शादी का न्योता देकर लौट रहे बाइक सवार पति-पत्नी को कार सवार ने रौंद दिया।
विज्ञापन



पुत्र जितेंद्र ने बताया कि उसकी बहन बबीता की 12 नवंबर को मथुरा के होलीगेट क्षेत्र में रहने वाले युवक के साथ विवाह होना है। शनिवार को पिता ओमप्रकाश (48) और मां रामबेटी बाइक से शादी का न्योता देने के लिए इगलास और हाथरस के बीच में पड़ने वाले तौसीगढ़ी स्थित ननिहाल गए थे। रविवार रात दोनों बाइक से लौट रहे थे।
विज्ञापन


तभी मांट कस्बा के समीप अनियंत्रित कार ने उन्हें टक्कर मार दी। दुर्घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस दोनों को लेकर अस्पताल पहुंची और परिजन को सूचना दी। यहां चिकित्सकों ने ओमप्रकाश को मृत घोषित कर दिया। मांट थाना प्रभारी निरीक्षक राजीत वर्मा ने बताया कि बाइक में टक्कर मारने वाली कार को कब्जे में ले लिया है, जबकि चालक भागने में सफल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन






पुताई करने का काम करता था ओमप्रकाश, बेटी की शादी पर आया संकट

- मृतक ओमप्रकाश के पुत्र जितेंद्र ने बताया कि उसके पिता मकानों में पुताई का काम करते थे। उनकी मौत के बाद बहन की शादी पर भी संकट आ गया है। उसके परिवार की पहले से ही माली हालत खराब थी, पिता के बाद तो परिवार की माली हालत और ज्यादा खराब हो गई है। इधर, पिता की मौत की सूचना मिलने के बाद बेटी का बुरा हाल है। वह बार-बार बेहोश हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed