{"_id":"6553bacfed645ef3d102f368","slug":"the-face-of-the-new-bus-stand-will-change-with-rs-67-lakhs-mathura-news-c-369-1-mt11006-3711-2023-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: 67 लाख से बदलेगी नए बस अड्डे की सूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: 67 लाख से बदलेगी नए बस अड्डे की सूरत
विज्ञापन
मथुरा। बदहाली के शिकार नए बस अड्डे की सूरत बदलने वाली है। इसके लिए सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक के प्रस्ताव पर मुख्यालय से सहमति की मुहर लग गई है। आने वाले दिनों में 67 लाख का बजट खर्च करके इस बस अड्डे का कायाकल्प किया जाएगा।
बस अड्डे पर लाइटिंग की समुचित व्यवस्था की जाएगी। यात्रियों के बैठने के लिए नई बेंच और कुर्सियां लगेंगी। नए मूत्रालय और शौचालय बनाए जाएंगे। पूरे प्लेटफार्म की इंटरलॉकिंग करवाई जाएगी। बाकी बचे स्थान पर टाइल्स लगेंगी। जनसुविधा से जुड़े अन्य इंतजाम भी किए जाएंगे। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक मदन मोहन शर्मा ने बताया कि डिपो से भेजा गया प्रस्ताव मुख्यालय से पास हो गया है। बस अड्डे के सौंदर्यीकरण के लिए 67 लाख का बजट निर्धारित किया गया है। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। टेंडर होते ही कार्ययोजना पर काम शुरू करवा दिया जाएगा।
नहीं हैं कोई सुविधाएं
नए बस अड्डे के हाल इन दिनों बेहद खराब है। बस अड्डे पर हर समय धूल के गुबार उड़ते हैं। प्लेटफार्म पूरी तरह उखड़ चुका है। यात्रियों के बैठने के लिए पर्याप्त इंतजाम नहीं है। मूत्रालय और शौचालय की स्थिति भी सही नहीं है। इसके चलते बस अड्डे पर आने वाले यात्री परेशान नजर आते हैं। पीने के शुद्ध पानी की व्यवस्था नहीं है। अक्सर नल खराब रहते हैं।