फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The district's voter count will decrease after the revision.

Mathura News: पुनरीक्षण के बाद घट जाएंगे जिले के मतदाता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Nov 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
The district's voter count will decrease after the revision.
मथुरा। मतदाताओं का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान चल रहा है। इसमें बीएलओ घर-घर जाकर एसआईआर फॉर्म दे रहे हैं। कई जगह बीएलओ को मतदाता ढूंढे नहीं मिल रहे हैं। ऐसे में बीएलओ तीन बार घर पहुंचेंगे, अगर तीन बार में मकान स्वामी नहीं मिलता है तो उस परिवार का नाम मतदाता सूची से हटाकर विलोपित सूची में कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

पुनरीक्षण में लगे अधिकारियों ने बताया कि पुनरीक्षण में सबसे ज्यादा दिक्कतें बीएलओ को उठानी पड़ रही हैं। कई जगह लोगों ने अपने घर बेच दिए और दूसरी जगह मकान ले लिया। इसी तरह बहुत से लोगों का स्थानांतरण हो गया। ऐसे में बीएलओ तीन बार उक्त पते पर जाएंगे। तीन बार में उक्त मकान स्वामी नहीं मिलेगा तो पड़ोसियों से गवाही लेकर उक्त मकान स्वामी का नाम मतदाता सूची से हटा दिया जाएगा। उक्त मतदाता का नाम विलोपित सूची में दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर, मथुरा में 19.47 लाख से ज्यादा मतदाता हैं। इनमें मृतक, स्थानांतरित और सूची से मिलान नहीं होने वाले मतदाताओं के नाम हटा दिए जाएंगे। निर्वाचन अधिकारियों का कहना है कि कई मतदाता ऐसे भी हैं, जिनके एक से ज्यादा स्थानों पर नाम दर्ज होंगे। ऐसे मतदाताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। साथ ही उनके नाम भी सूची से पृथक होंगे। ऐसे में जिले में गहन पुनरीक्षण का कार्य पूरा होने के बाद बड़ी संख्या में मतदाताओं की संख्या घट जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जो फॉर्म नहीं भरेंगे उन्हें नोटिस
मथुरा में सभी मतदाताओं के घरों तक एसआईआर फॉर्म पहुंचा दिए गए हैं। जो मतदाता वर्ष 2003 की मतदाता सूची से संबंध स्थापित करके फॉर्म जमा कर देंगे, उन्हें सूची में शामिल किया जाएगा। लेकिन जिन मतदाताओं ने फॉर्म नहीं जमा किए, उन्हें नोटिस भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed