फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The disgruntled committee ordered strict action against those creating obstacles

Mathura News: खफा कमेटी का आदेश, रुकावट डालने वालों से सख्ती से निपटें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Oct 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
The disgruntled committee ordered strict action against those creating obstacles
बैठक करते हाईपावर्ड कमेटी के अध्यक्ष और अन्य सदस्य। सूचना विभाग
वृंदावन। श्री बांकेबिहारी मंदिर में व्यवस्थाओं को लेकर बैठक में हाईपावर्ड कमेटी नाराज दिखी। अध्यक्ष अशोक कुमार ने जिलाधिकारी सीपी सिंह और एसएसपी श्लोक कुमार से स्पष्ट कहा कि जो भी काम में रुकावट डाल रहे हैं, उनसे अब सख्ती से निपटो। बैठक में संपत्ति के रिकॉर्ड का ऑडिट करने आई दिल्ली के चार्टड अकाउंटेंट की टीम भी शामिल रही।
विज्ञापन

मंगलवार को लक्ष्मण शहीद सभागार में हुई बैठक में कमेटी के अध्यक्ष अशोक कुमार ने पिछले दिनों मीटिंग में बनाए गए नियमों के क्रियान्वयन पर विस्तृत चर्चा की। साथ ही उन्होंने पिछली मीटिंग में दिए गए 2013 से 2016 तक के मंदिर कमेटी के कार्यों का ऑडिट करने के आदेश की भी प्रगति रिपोर्ट मांगी। कमेटी सही तरीके से आदेशों का पालन न होने पर खफा दिखी।
विज्ञापन


बैठक में सीए और उनकी टीम ने अपने कार्य करने के तरीके से अवगत कराया और कहा कि जल्द ही मंदिर के रिकाॅर्ड का ऑडिट करने के उनकी टीम मंदिर आएगी। इस टीम ने भी अपने कार्यों की पूरी जानकारी दी। इसके अलावा गोलक को लेकर भी चर्चा हुई। जिसमें उन्होंने कहा कि सीए उनका भी ऑडिट करेंगे। बैठक में ब्रज तीर्थ विकास परिषद की ओर से श्री बांकेबिहारी कॉरिडोर को लेकर पूरी डॉक्यूमेंट्री दिखाई गई। वहीं मंदिर के पीछे बने एक भवन निर्माण की जांच के लिए गठित टीम से भी प्रगति रिपोर्ट जानी और कहा कि सभी कामों की समय सीमा निर्धारित है। अब समय सीमा के अंदर ही कार्य होने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed