फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The devotees were overjoyed upon catching a glimpse of their beloved deity.

Mathura News: आराध्य की झलक पाकर निहाल हो गए भक्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jan 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
The devotees were overjoyed upon catching a glimpse of their beloved deity.
श्री बांकेबिहारी मंदिर जाने वाली गली में  आराध्य के दर्शन के लिए जाते श्रद्धालु।
वृंदावन। नववर्ष के पहले दिन ठाकुर श्रीबांके बिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। आराध्य के दर्शन की लालसा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पट खुलने से पहले ही मंदिर पहुंचे। धक्का-मुक्की के बीच करीब ढाई लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने आराध्य के दर्शन किए। इस दौरान मंदिर के चौक से लेकर संकरी गलियों में भीड़ रही। श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं भीड़ नियंत्रण के लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सेवायतों ने मंदिर को लाल और सफेद रंग के गुब्बारों से सजाया। चौक में श्रद्धालुओं को सर्दी से बचाव के लिए मैट बिछाई गई। ठाकुरजी का भव्य और आकर्षक शृंगार कर रंगबिरंगी जरी की पोशाक धारण कराई गई। इसमें चांदी की गोटा किनारी जड़ी थी। मंदिर के सुबह निर्धारित समय पर पट खुलने से दो घंटे पहले से ही हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंच गए। मंदिर के प्रवेश द्वार दो और तीन से लेकर विद्यापीठ चौराहा और परिक्रमा मार्ग में जुगल घाट तक श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगीं रहीं।
विज्ञापन

पुलिस ने श्रद्धालुओं को दाहिने रेलिंग से मंदिर की ओर जाने दिया जबकि बाई ओर की रेलिंग खाली रही। इससे स्थानीय लोगों का आवागमन सुगम हो सका। भजन एवं कीर्तन के बीच पट खुलते ही श्रद्धालुओं का रेला मंदिर में उमड़ पड़ा। भीड़ के दबाव और धक्का-मुक्की के बीच श्रद्धालुओं ने बमुश्किल दर्शन किये। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिसकर्मी रस्सी से भक्तों को कुछ पल के लिए रोककर मंदिर की ओर बढ़ा रहे थे। यही हाल शाम के समय रहा। मंदिर के पट बंद होने तक भक्तों की भीड़ मंदिर और उसके आसपास की गलियों में लगी रही। श्रीबांके बिहारी हाईपावर कमेटी के सदस्य दिनेश गोस्वामी ने बताया कि नववर्ष पर लगभग ढाई लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने ठाकुरजी के दर्शन किए हैं। श्रद्धालुओं की संख्या इसी तरह दो से तीन दिन दिन तक रह सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed