फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The decision to organize a grand harmony conference was taken at the brainstorming session.

Mathura News: चिंतन शिविर में लिया विराट समरसता सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Dec 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
The decision to organize a grand harmony conference was taken at the brainstorming session.
मथुरा। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के विप्र एकता चिंतन शिविर में जल्द विराट समरसता सम्मेलन का आयोजन करने का निर्णय लिया गया। इसमें 20 हजार अधिक लोगों को बुलाने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

मोती कुंज स्थित ब्राह्मण धर्मशाला में आयोजित चिंतन शिविर शुभारंभ ब्रज प्रांत अध्यक्ष बिहारी लाल वशिष्ठ, जिलाध्यक्ष राजकुमार शर्मा, राजेश पाठक, हीरालाल शर्मा और डाॅ. आशीष मिश्रा ने भगवान परशुराम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरण किए। श्रीब्राह्मण सभा कोसीकलां के अध्यक्ष सत्य प्रकाश शर्मा ने कहा कि महासभा समाज संपूर्ण वर्ग को साथ लेकर चलने में विश्वास रखती है। जिलाध्यक्ष राजकुमार शर्मा और महामंत्री राजेश पाठक ने कहा कि महासभा ब्रह्म एकता रथ यात्रा के माध्यम से ब्रज में विप्रो का एकीकरण करेगी। अध्यक्षता करते हुए बिहारी लाल वशिष्ठ ने कहा कि सनातन धर्म जाति आधारित संरचना पर टिका हुआ है। जो लोग जात-पात की करो विदाई नारा देते हैं उन्होंने वैदिक सनातन धर्म को ठीक प्रकार से पढ़ा नहीं है। इस अवसर पर प्रदेश संयोजक सुभाष चंद्र शर्मा, राजीव शर्मा, जयराम शर्मा, ज्ञान सारस्वत, अनिल शास्त्री, सुभाष चंद्र शर्मा, ब्रजेश दत्त भारद्वाज, हीरालाल शर्मा और केएस शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed