फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The cleanliness and security arrangements for the fair in Phalain were reviewed.

Mathura News: फालैन में मेले की सफाई और सुरक्षा व्यवस्था देखी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Feb 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
The cleanliness and security arrangements for the fair in Phalain were reviewed.
कोसीकलां। एसडीएम वैभव गुप्ता और पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सुरेश चंद रावत ने गांव फालैन में होने वाले पंडा मेले की तैयारियों का निरीक्षण किया है। सुरक्षा और व्यवस्थाओं से जुड़े पहलुओं की समीक्षा की। मेला स्थल और गांव की सफाई व्यवस्था काे देखा।
विज्ञापन

अधिकारियों ने मंदिर परिसर, होलिका स्थल देखा और ग्रामीणों से बातचीत की। इस दौरान लोगों ने गांव में गंदगी की समस्या को उठाया। इस पर एसडीएम ने लेखपाल को सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि जहां से श्रद्धालु होलिका से निकलते पंडा को देखेंगे वहां भी सुरक्षा के इंतजाम किए जाएंगे। उन्होंने 3 मार्च की शाम से शुरू होने वाले होली पूजन मेले एवं समाज गायन के मार्ग की भी जानकारी ली। ग्रामीणों ने प्रह्लाद कुंड से जलकुंभी निकालकर सफाई कराने की मांग रखी। इसके लिए सफाई कर्मचारियों का विशेष समूह गठित कर 10 सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। सभी कर्मचारियों को निर्देश दिया गया है कि वे गांव पंचायत सचिव के समक्ष अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं और सफाई कार्य सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed