फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The body of the watchman found hanging in the cold store

कोल्ड स्टोर में लटका मिला चौकीदार का शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Apr 2022 07:27 PM IST
विज्ञापन
The body of the watchman found hanging in the cold store
राया (मथुरा)। सादाबाद रोड स्थित कोल्ड स्टोर में सोमवार सुबह चौकीदार का शव फंदे पर लटका मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उसकी जेब से सुसाइड नोट भी मिला, इसमें चोरी की घटना का शक होने पर आत्महत्या की बात कही है।
विज्ञापन

सादाबाद रोड स्थित कोल्ड स्टोर में रामबहादुर (65) निवासी रायबरेली थाना लालगंज, चार वर्ष से कोल्ड स्टोर पर चौकीदारी कर रहा था। सोमवार सुबह चार बजे कोल्डस्टोर के कर्मचारी शेर सिंह को चैंबर की चाबी नहीं मिली तो वह चौकीदार रामबहादुर के पास गया। तब उसने देखा की एक पिलर पर रामबहादुर का शव लटका हुआ है। उसने घटना की सूचना मालिक और पुलिस को दी। प्रभारी निरीक्षक प्रवीण मिश्रा मय फोर्स के पहुंच गए। शव को नीचे उतरवाया।
विज्ञापन

पुलिस को उसकी जेब से पॉलिथीन में रखा कागज का टुकड़ा मिला। इस पर लिखा था कि उस पर 30 हजार रुपये की चोरी का आरोप झूठा है। मरने वाला कभी झूठ नहीं बोलता है। उसने पत्र में लिखा मेरी बैंक की पासबुक से 10 हजार रुपये निकाल कर गांव के शेर सिंह को दे देना। रविवार शाम को उसने बाहर चाय वाले का भी हिसाब कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार दिन पूर्व इसी कोल्ड के लॉकर को तोड़ कर मोबाइल फोन और नकदी चोरी हो गई थी। पूछताछ करने के लिए पुलिस रामबहादुर को थाना राया ले गई थी। पूछताछ के बाद छोड़ दिया था। उसके बाद से वह परेशान रहने लगा था। माना जा रहा है कि इस घटना को लेकर चौकीदार ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed