फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The auditorium resounded with the singing of Swami Haridass verses.

Mathura News: स्वामी हरिदास के पदों के गायन से गूंजा प्रेक्षागृह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
The auditorium resounded with the singing of Swami Haridass verses.
वृंदावन। स्वामी हरिदास प्रेक्षागृह में स्वामी हरिदास के पदों के गायन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वामी हरिदास पीठ के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर राधा प्रसाद देव जू महाराज ने की।
विज्ञापन

न्होंने स्वामी हरिदास के जीवन एवं दर्शन पर प्रकाश डाला। साथ ही, सुमधुर स्वर में पद ‘अति भली भई नित्य ललिता जू प्रगटी, भाग्य हमारे जागेरी...’ का गायन कर उपस्थित श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। विभिन्न कलाकारों ने अपनी कला से समां बांध दिया। भजन सम्राट विष्णु बावरा ने ‘लड़ेंहती अब तो विलंब न की जाए...’ और रंगीली कुंज की प्रिया शरण जी ने ‘येरी मैरो वृन्दावन सुख धाम...’ का भावपूर्ण गायन किया। मोहिनी विहारी शरण महाराज, महामंडलेश्वर चंद्रमा दास, बलराम आचार्य, कथा वाचिका मोहिनी कृष्ण दासी, शिवम दास, संत पंडित धर्मवीर सहित कई कलाकारों ने स्वामी हरिदास के पदों का रसपान कराया। गीता शोध संस्थान के संगीत प्रशिक्षक आकाश शर्मा, सुनील पाठक, मनमोहन कौशिक, रितु सिंह और मानसो राजपूत ने सुरीली वाद्य संगत से आयोजन को और भी प्राणावान बना दिया।
विज्ञापन

ब्रज संस्कृति विशेषज्ञ डॉक्टर उमेश चंद्र शर्मा, दूधनाथ यादव, चंद्र प्रताप सिंह सिकरवार ने सभी संत, मंहंतों, भजन गायकों एवं बटुकों का पटुका पहनाकर और श्रीफल भेंटकर अभिनंदन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed