फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The accused of murdering plastic businessman's wife is under strict surveillance in jail.

Mathura News: प्लास्टिक कारोबारी की पत्नी की हत्या के आरोपी की जेल में कड़ी निगरानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Dec 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
The accused of murdering plastic businessman's wife is under strict surveillance in jail.
मथुरा। हाईवे थाना क्षेत्र के गणेशरा रोड स्थित श्रीनाथ अपार्टमेंट में मणि जैन की हत्या के आरोपी फिजियोथेरेपिस्ट राघव शर्मा उर्फ रिंकू को जिला कारागार में कड़ी निगरानी में रखा गया है। बुधवार को उसका जेल प्रशासन द्वारा मुलाहिजा होगा। इसमें उसकी मानसिक स्थिति, अपराध के बाद उसकी मानसिक अवधारणा को जाना जाएगा। इसके बाद तय होगा कि उसकी मनोचिकित्सक से काउंसलिंग कराई जाए या नहीं।
विज्ञापन


जेल अधीक्षक बृजेंद्र कुमार ने बताया कि फिलहाल हत्यारोपी को 14 दिन के लिए क्वारंटीन बैरक में रखा गया है। उसकी निगरानी हो रही है। जांचा जा रहा है कि वह समय से खाना-पीना ले रहा है, सो रहा है या नहीं। 14 दिन के बाद उसको नियमित बैरक में भेजा जाएगा। आरोपी को शातिर अपराधियों से अलग रखा जाएगा, ताकि वह भविष्य में कोई और अपराध करने को प्रेरित न हो।
विज्ञापन




सीसीटीवी लगवाएं, सेवादाताओं का सत्यापन जरूर कराएंः एसएसपी
एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने श्रीनाथ अपार्टमेंट की घटना के बाद जिलेवासियों से अपील की है कि वह अपने घर-प्रतिष्ठान पर सीसीटीवी जरूर लगवाएं। उसका एक्सिस पुलिस कंट्रोल रूम को भी दें, जिससे की कभी कोई वारदात होने पर अगर अपराधी डीवीआर लेकर भाग जाता है तो पुलिस के कंट्रोल रूम में उस सीसीटीवी के फुटेज सुरक्षित रहेंगे। लोगों से अपील की है कि सेवादाताओं जैसे घर-प्रतिष्ठान के नौकर, चालक, सुरक्षा कर्मी, निरंतर घर आने वाले विभिन्न प्रकार के मैकेनिकों का सत्यापन पुलिस स्तर से जरूर कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed