{"_id":"61eac2b605ec15442240a1a1","slug":"the-abbot-bhagvatacharya-and-braj-teerth-parishad-should-make-the-details-of-their-income-and-expenditure-public-mathura-news-mtr5120986127","type":"story","status":"publish","title_hn":"मठाधीश, भगवताचार्य और ब्रज तीर्थ परिषद अपनी आय- व्यय का ब्योरा सार्वजनिक करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मठाधीश, भगवताचार्य और ब्रज तीर्थ परिषद अपनी आय- व्यय का ब्योरा सार्वजनिक करें
विज्ञापन
वृंदावन। बीते दस जनवरी को श्रोत मुनि आश्रम में द ब्रज फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं पत्रकार विनीत नारायण पर टिप्पणी करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। बृहस्पतिवार को वृंदावन के संतों और भागवताचार्यों के खिलाफ एसएसपी को शिकायती पत्र देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग कर रह रहे विनीत ने वृंदावन के मठाधीशों और भागवताचार्यों से अपनी आय व्यय और संपत्ति का ब्योरा सार्वजनिक करने की चुनौती दी है।
कहा कि गत 10 जनवरी को श्रोत मुनि आश्रम की सभा में अनेक वक्ताओं ने द ब्रज फाउंडेशन की आमदनी और संपत्ति की जांच की मांग की थी। उन्होंने कहा कि जब ऐसी ही मांग जून 2018 में डॉ. सुब्रमण्यम स्वामी ने की थी, तो 24 घंटे में उन्होंने खुद जाकर भारत के महालेखाकर को अपनी आय-व्यय का 15 वर्षों का पूरा लेखा जोखा सौंपा और उनसे लिखित प्रार्थना की, जिससे वे उनके विरुद्ध सीबीआई व आयकर की जांच करवाएं।
विनीत ने पूछा है कि उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद से जुड़े अधिकारी भी आय व्यय का विस्तृत ब्योरा सार्वजनिक करेंगे। उन्होंने कहा कि ब्रजवासियों की मांग है कि वह सब वक्तागण भी अपनी कुल आय, संपत्ति , ट्रस्टों की हैसियत और संपत्ति (नामी और बेनामी) और ब्रजधाम की सेवा में किस मद में कितना कितना खर्च किया व उनका परिवार सालाना कितना आयकर देता है, इसका सप्रमाण ब्योरा सार्वजनिक करें। संवाद