फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Thakur Banke Bihari was made partner by devotees.

ठाकुर बांकेबिहारी को भक्तों ने बनाया पार्टनर ण्

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Apr 2022 07:06 PM IST
विज्ञापन
Thakur Banke Bihari was made partner by devotees.
वृंदावन (मथुरा)। कहते हैं भगवान अपने भक्त के अधीन हैं लेकिन आज कई ऐसे भक्त भी हैं जो अपने आराध्य ठाकुर श्रीबांकेबिहारीजी महाराज को अपना सब कुछ मानते हैं और अपना सर्वत्र समर्पित करने का भाव भी रखते हैं। देश के कई प्रमुख उद्योगतियों से लेकर आम भक्त अपनी आय का कुछ हिस्सा ठाकुर बांकेबहिारी महाराज के श्री चरणों में भेंट करते हैं। कुछ उद्योगपतियों ने ठाकुर जी को अपना पार्टनर बना रखा है। दिल्ली के एक बड़े कारोबारी ने तो अपनी पांच फर्मों में ठाकुर बांकेबिहारी महाराज को पार्टनर बनाया है। बताते हैं कि ढाई करोड़ रुपया मंदिर ट्रस्ट में चेक के रूप में भेंट किया है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि वित्तीय वर्ष 2021-22 के शुरू होने के साथ ही कई व्यापारिक घरानों के साथ ही बड़े उद्योगपतियों और व्यापारियों ने ठाकुर बांकेबिहारी महाराज को यह राशि भेंट स्वरूप दी है। हर फर्म से लाभ का कुछ हिस्सा ठाकुरजी के लिए हर वर्ष निकाला जाता है। बताया जा रहा है कि इस वर्ष ठाकुरजी के पार्टनर कारोबारी ने लगभग ढाई करोड़ रुपया मंदिर ट्रस्ट में चेक के रूप में भेंट किया है। ऐसे ही कई कारोबारी हैं जो ठाकुरजी को भेंट स्वरूप गुप्त दान करते हैं। मंदिर प्रबंधन के अनुसार कारोबारी ने अपना नाम गुप्त रखने की अपील की है। इसलिए प्रबंधन कारोबारी का नाम नहीं उजागर किया जा सकता है।
विज्ञापन

ठाकुर बांकेबिहारी महाराज के भक्त कई प्रकार से मंदिर को दान स्वरूप भेंट करते हैं। इसमें पेयजल के लिए आरओ प्लांट हो या मंदिर की दीवारों पर चांदी मढ़वाना। सभी भाव के निमित्त करते हैं।कई ऐसे कारोबारी हैं जो ठाकुरजी को अपना पार्टनर बनाकर भेंट देते हैं। यह भेंट सीधे ठाकुरजी के खाते में आती है या चेक माध्यम से ट्रस्ट को मिलती है। नाम गुप्त रखा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-मुनीष शर्मा, प्रबंधक ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर वृंदावन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed