फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   thaakur keshavadev mandir ke vaad mein pakshakaar banane ko hindoo mahaasabha aage aaee

ठाकुर केशवदेव मंदिर के वाद में पक्षकार बनने को हिन्दू महासभा आगे आई

Tue, 09 Feb 2021 11:35 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 09 Feb 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
thaakur keshavadev mandir ke vaad mein pakshakaar banane ko hindoo mahaasabha aage aaee
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन के अध्यक्ष एडवोकेट महेन्द्र प्रताप सिंह व अन्य द्वारा ठाकुर केशव देव को वादी बनाकर दायर वाद में पक्षकार बनने के लिए अखिल भारतीय हिंदू महासभा आगे आई है। संगठन के कोषाध्यक्ष द्वारा मंगलवार को सिविल जज सीनियर डिवीजन की अदालत में प्रार्थनापत्र दाखिल किया गया। कहा कि उन्हें भी इस केस में पक्षकार बनाया जाए।
विज्ञापन

23 दिसंबर 2020 श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन समिति के अध्यक्ष एडवोकेट महेन्द्र प्रताप सिंह व एडवोकेट राजेन्द्र माहेश्वरी ने सीनियर सिविल जज की अदालत में वाद दाखिल किया था। अदालत ने इसे उसी दिन दर्ज कर सुनवाई शुरू कर दी। इस केस में 19 फरवरी 2021 को सुनवाई होनी थी परंतु 8 फरवरी को उनके द्वारा शाही मस्जिद ईदगाह से तथ्य जुटाने के लिए कमीशन की मांग की गई थी।
विज्ञापन

मंगलवार को अखिल भारतीय हिंदू महासभा के कोषाध्यक्ष दिनेश चंद्र शर्मा ने वाद में खुद को पक्षकार बनाने के लिए प्रार्थनापत्र दिया। प्रार्थनापत्र में उन्होंने अदालत को बताया है कि वह ठाकुर केशवदेव महाराज के अनुयायी हैं। इसलिए वह इस केस में ठाकुर जी के समर्थन में पक्षकार बनना चाहते हैं। उनके अधिवक्ता दीपक शर्मा ने बताया कि दिनेश चंद्र शर्मा ने पक्षकार बनने के लिए वाद दाखिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed