फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   temperature reached 39 degrees in Mathura heat wave also troubling us

Mathura: गर्मी ने छुड़ाए पसीने, लू भी कर रही परेशान; 39 डिग्री पहुंचा तापमान... बाजारों में पसरा रहा सन्नाटा

Thu, 25 Apr 2024 11:32 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 25 Apr 2024 11:32 PM IST
सार

गर्मी ने पसीने छुड़ाए तो वहीं लू भी परेशान कर रही हैं। मथुरा में तापमान 39 डिग्री पहुंच गया। भीषण गर्मी में लोग घरों में कैद रहे। बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। 

विज्ञापन
temperature reached 39 degrees in Mathura heat wave also troubling us
धूप से बचने के लिए चुनाव सामग्री को सिर पर रखकर जातीं महिला मतदान कर्मी। - फोटो : संवाद

विस्तार

सूर्यदेव के तेवर लगातार तीखे होते जा रहे हैं। यूपी के मथुरा में पारा भी 39-40 डिग्री सेल्सियस के आसपास चल रहा है। बृहस्पतिवार को भी गर्मी ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए। दिन में चलने वाली तेज हवाएं भी लू का एहसास करा रही थीं। हालांकि मौसम विभाग ने शुक्रवार को हल्की बारिश की संभावना व्यक्त की है।

विज्ञापन


अप्रैल माह लगभग बीतने की ओर है। ऐसे में गर्मी भी अपने चरम की ओर बढ़ रही है। सूर्यदेव ने भी अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। बृहस्पतिवार को भी यही हालत रही। सुबह से निकली धूप दिन चढ़ने के साथ तेज होती चली गई। धूप की किरणें शरीर में कपड़ों के अंदर से भी चुभ रही थीं। दोपहर में चलीं तेज हवाएं भी लू का एहसास करा रही थीं।
विज्ञापन


तेज धूप और गर्मी के कारण बाजार में ग्राहक भी नहीं दिखाई दे रहे हैं। दुकानों पर सन्नाटा सा पसरा नजर आ रहा है। दोपहर के समय सड़कें लगभग सूनी दिखाई दे रही हैं। बृहस्पतिवार को लोग गर्मी और धूप के कारण आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकले। निकलने से पहले खुद को पूरी तरह ढका। दिन तो दिन रात में भी गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। लोग गर्मी से बचने के लिए विभिन्न तरह के शीतल पेय का सहारा ले रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग ने हल्की बारिश की जताई संभावना

राया कृषि केंद्र पर बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 23 डिग्री और अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राया कृषि केंद्र के शोध सहायक शिवाकर भदौरिया ने बताया कि शुक्रवार को मौसम सामान्य रहेगा। साथ ही हल्की बरसात होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed