फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   tehsil divas

‘जमीन कब्जा मुक्त न हुई तो कर लूंगी आत्मदाह’

Wed, 20 Nov 2019 12:19 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
tehsil divas
फोटो 28 तहसील दिवस में फरियाद लेकर पहुंची भरे क्षेत्र की राजवती। - फोटो : MATHURA
मथुरा। बाबूजी! दबंगों ने मेरी जमीन पर कब्जा कर लिया है। कई बार पुलिस से भी शिकायत की, लेकिन कब्जा नहीं हटा। अधिकारियों की चौखट पर गुहार लगाकर हारी पीड़िता ने मंगलवार को तहसील दिवस पर एसडीएम के समक्ष अपनी आपबीती बताते हुए आत्मदाह की चेतावनी दी है। महिला की चेतावनी के बाद एसडीएम ने जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

फरह के गाद गोकुलपुर निवासी राजवती का आरोप है कि गांव में उसके स्वर्गीय ससुर के नाम पर 100 वर्ग गज आवासीय पट्टे की जमीन है। इस जमीन पर लेखपाल के सहयोग से एक दबंग ने अपनी दीवार बनाकर कब्जा कर लिया है। पिछले दिनों तहसीलदार, एसडीएम, एडीएम, डीएम और मुख्यमंत्री को भी पत्र लिखकर अवगत कराया गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

पुलिस से भी शिकायत की पर दबंगों ने धमकी दी। इसके बाद वह अपने परिवार के साथ गांव से बाहर रह रही है। मामले में कार्रवाई नहीं होने पर उसने 21 नवंबर को आत्मदाह की चेतावनी दी है। महिला की चेतावनी के बाद एसडीएम सदर क्रांति शेखर ने तत्काल जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मां ने बेटे पर लगाया जमीन बेचने का आरोप
मथुरा। मथुरा के एक गांव निवासी वृद्धा ने बेटे के खिलाफ जमीन बेचने की शिकायत दर्ज कराई है। वृद्धा का आरोप है कि उसके तीन बेटों में से एक बेटे ने उन्हें मृत दर्शाकर उसकी पुस्तैनी जमीन को बेचने की कोशिश की है। इसकी जानकारी होने के बाद मंगलवार को वृद्धा अपने एक बेटे के साथ तहसील दिवस में पहुंची और शिकायती पत्र दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed