फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   teerth purohit panda sabha cellibration

‘वक्फ बोर्ड की तर्ज पर बने तीर्थाटन बोर्ड’

Sat, 28 Nov 2015 12:01 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Sat, 28 Nov 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
teerth purohit panda sabha cellibration
ब्रजवासी पंडा सभा का शताब्दी समारोह शुक्रवार को वृंदावन के फोगला आश्रम में शुरू हो गया। दो दिवसीय समारोह में देशभर से आए तीर्थ पुरोहितों ने वक्फ बोर्ड की तर्ज पर तीर्थाटन बोर्ड या मंत्रालय बनाए जाने के साथ ब्रज क्षेत्र को तीर्थ स्थल घोषित करने की मांग रखी।
विज्ञापन


सरकार की ओर से तीर्थ पुरोहितों के प्रति उपेक्षापूर्ण रवैया अपनाए जाने का आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई गई।

तीर्थ पुरोहित महासभा के अध्यक्ष श्रीप्रकाश मिश्र ने कहा कि पंडा समाज का सम्मान सभा का दायित्व है। अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा के संरक्षक महेश पाठक ने ब्रजमंडल को तीर्थ स्थल घोषित करने के साथ ही ब्रज चौरासी कोस के प्राचीन और पौराणिक स्थलों का संरक्षण करने की बात कही। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यमुना ब्रजवासियों की प्राण हैं, यमुना का शुद्धीकरण होना बहुत जरूरी है।

नगर अध्यक्ष नंदकुमार पाठक ने बताया कि त्योहारों पर वृंदावन दर्शनों के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के वाहन रुक्मिणी विहार और पागल बाबा मंदिर के समीप रोक दिए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाहनों को रंगजी मंदिर के समीप बनी पार्किंग तक आने की अनुमति मिले। उन्होंने ब्रज को शीघ्र तीर्थ स्थल घोषित करने के साथ केंद्र और प्रदेश सरकारों से तीर्थ मंत्रालय बनाए जाने की मांग की।

उन्होंने कहा कि सरकार तीर्थ स्थलों पर गाइड की नियुक्ति न करे, यह कार्य तीर्थ पुरोहितों को ही करने दिया जाए।

इससे पूर्व सभा के पदाधिकारियों ने चीर घाट पर यमुना का दुग्धाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। इसके बाद नगर में शोभायात्रा निकाली गई। यह शाहजी मंदिर, लोई बाजार, बनखंडी, पुराना शहर, विद्यापीठ, हरिनिकुंज होते हुए फोगला आश्रम पहुंची।

यहां समारोह का संत बलरामदास महाराज, तीर्थ पुरोहित महासभा के राष्ट्रीय संरक्षक महेश पाठक, पालिकाध्यक्ष मुकेश गौतम ने ठाकुरजी के समक्ष दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।


इस अवसर पर सभा के नगर अध्यक्ष नंदकुमार पाठक, रामनारायण ब्रजवासी, डोरीलाल गौतम, मुरारी लाल थोकदार, देवेंद्र नाथ शास्त्री, सुरेशचंद्र शर्मा, दीपक घाट वाला, रमेशचंद्र वीकेडी, नन्हीं गौड़, मोहनलाल शर्मा, कृष्णचंद्र गौतम, विनोद गौतम आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed