फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Teacher suspended for negligence in MDM and enrollment

Mathura News: एमडीएम व नामांकन में लापरवाही पर शिक्षक निलंबित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jan 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Teacher suspended for negligence in MDM and enrollment
मथुरा। शैक्षिक कार्यों में लगातार लापरवाही और अनुशासनहीनता के मामले में बेसिक शिक्षा विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। गोवर्धन ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय नगला खारी के प्रभारी प्रधानाध्यापक कुशल सिंह को निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई बीएसए रतन कीर्ति ने जांच रिपोर्ट के आधार पर की है।
विज्ञापन

बीएसए ने बताया कि प्रभारी प्रधानाध्यापक के खिलाफ अन्य शिक्षकों द्वारा शिकायत की गई थी। शिकायतों के आधार पर खंड शिक्षा अधिकारी मथुरा व बलदेव की दो सदस्यीय जांच समिति गठित की गई। समिति की रिपोर्ट में गंभीर अनियमितताएं सामने आईं, जिसके बाद निलंबन की कार्रवाई की गई। जांच में पाया गया कि प्रभारी प्रधानाध्यापक ने पिछले दो वर्षों से मिड-डे मील (एमडीएम) रजिस्टर का रखरखाव नहीं किया। इसके अलावा कंपोजिट ग्रांट, खेलकूद सामग्री, ईको क्लब सहित अन्य मदों का कोई लेखा-जोखा उपलब्ध नहीं था, जिससे वित्तीय अनियमितता की आशंका जताई गई है। वहीं, बीते तीन वर्षों से विद्यालय में छात्र नामांकन की संख्या में लगातार गिरावट दर्ज की गई। विद्यालय परिसर में गंदगी और रद्दी जमा होने की भी पुष्टि हुई। बीएसए ने बताया कि जांच समिति की रिपोर्ट के आधार पर ही प्रभारी प्रधानाध्यापक को निलंबित किया गया है और आगे की कार्रवाई प्रचलित नियमों के अनुसार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed