फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   teacher

परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों का एकीकृत प्रशिक्षण शुरू

Mon, 03 Feb 2020 11:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
teacher
चौमुंहा (मथुरा)। चौमुंहा स्थित सीएसआरवी विद्या आश्रम पर सोमवार से परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों का एकीकृत सेवारत शिक्षक-प्रशिक्षण शुरू हो गया। शुभारंभ डायट प्राचार्य महेंद्र सिंह यादव एवं सांसद प्रतिनिधि जनार्दन शर्मा ने सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
विज्ञापन

चौमुंहा ब्लाक के सभी शिक्षकों, शिक्षामित्रों व अनुदेशकों को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। जिसके लिए ब्लॉक के 547 शिक्षकों के 150-150 के चार बैच बनाए गए हैं। आज प्रथम बैच का प्रशिक्षण प्रारंभ हुआ। देश के कुल 90 लाख शिक्षकों को तीन चरणों में प्रशिक्षित किया जाएगा। पहले चरण में कक्षा एक से 8 तक के 40 लाख शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जा रहा है।
विज्ञापन

प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य प्रारंभिक शिक्षा में सीखने के प्रतिफलों की उपलब्धि को सुनिश्चित करना है। प्राचार्य डायट ने कहा कि इसके माध्यम से शिक्षकों को तकनीकी रूप से अपडेट करना है। जनार्दन शर्मा ने कहा कि यह प्रशिक्षण प्रारंभिक शिक्षा के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा। पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला महामंत्री एवं ब्लाक अध्यक्ष ठा. लक्ष्मी नारायण सिंह, प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष ठा. रोहिताश सिंह, प्राथमिक शिक्षक संघ के पूर्व अध्यक्ष ठा. यशवीर सिंह, सीएसआरवी विद्या आश्रम के एमडी डॉ. गिर्राज सिंह, मंजू राजपूत, नागेंद्र सिंह ,शैलेंद्र कुमार, वर्षा जांगिड, काजल वार्ष्णेय, प्रहलाद, राकेश, अशोक सोलंकी आदि उपस्थिति थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशिक्षण राजकुमार सिंह, राजीव तेहरिया, सुदर्शन अग्रवाल, तनुजा अग्रवाल, विनय गौतम एवं सुरेश कुमार प्रदान कर रहे हैं। प्रशिक्षण डायट मेंटॉर रमेश सिंह की देखरेख में किया जा रहा है। संचालन हरिओम शर्मा ने किया। बीईओ निशेष जार ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed