फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Teacher-Graduate MLC Elections

Mathura News: शिक्षकों में उत्साह...स्नातकों की रफ्तार कम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Teacher-Graduate MLC Elections
मथुरा क्षेत्र पंचायत कार्यालय पर एमएलसी मतदान के लिए लंबी मतदाताओं की लंबी कतार। 
मथुरा। शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव में शुक्रवार को मतदान के बाद प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटियों में बंद हो गया। चौमुहां में सपा ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए हंगामा किया। शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 53.72 प्रतिशत और स्नातक में 42.40 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सुबह आठ बजे शुरू हुआ मतदान शाम चार बजे संपन्न हुआ। अब सबकी निगाहें 27 अक्तूबर को होने वाली मतगणना के बाद आने वाले परिणाम पर लगी हैं।
विज्ञापन

सुबह मतदान शुरू होने से पहले ही केंद्रों पर मतदाताओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। मथुरा में क्षेत्र पंचायत कार्यालय, सुभाष इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज में मतदाता लाइनों में नजर आए। फरह, गोवर्धन, चौमुहा और छाता समेत अन्य केंद्रों पर सुबह से शाम तक एक-एक कर लोग वोट डालने पहुंचे। सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के इंतजाम किए गए।
विज्ञापन

जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट और माइक्रो ऑब्जर्वर ने मतदान प्रक्रिया पर निगरानी रखी गई। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने जिले के कई मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान प्रत्याशियों के समर्थक मतदान केंद्रों के आसपास सक्रिय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


15-15 मतदान केंद्र बनाए
जिले में दोनों निर्वाचन क्षेत्रों के लिए 15-15 मतदान केंद्र बनाए गए थे, जबकि प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र में 19-19 मतदेय स्थल निर्धारित किए गए थे। स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में कुल 10,669 मतदाता हैं। इनमें 7,175 पुरुष और 3,494 महिलाएं शामिल हैं। वहीं, शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 6,694 मतदाता पंजीकृत हैं, जिनमें 4,315 पुरुष और 2,379 महिलाएं हैं।


-
शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए जिले में मतदान शांतिपूर्ण ढंग से कराया गया। मतदान प्रक्रिया का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं कर आवश्यक निर्देश दिए गए। पोलिंग पार्टियों ने बेहतर तरीके से व्यवस्थाएं संभाली।-चंद्र प्रकाश सिंह, जिलाधिकारी

--
मतदान के दौरान केंद्रों पर सुरक्षा के इंतजाम किए गए। पुलिसकर्मियों की तैनाती के साथ लगातार निगरानी रखी गई। मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। कहीं से किसी तरह की कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई।-श्लोक कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed