फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   tarun sagar maharaj in vrindavan

‘अगर सम्मान बोल सकते तो जरूर विरोध करते’

Sun, 29 Nov 2015 12:07 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Sun, 29 Nov 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
tarun sagar maharaj in vrindavan
भारत में सहिष्णुता थी, है और आगे भी रहेगी। जिन लोगों को यहां असहिष्णुता का वातावरण दिख रहा है, उन्हें देश छोड़ देना चाहिए। ऐसे लोग बयानबाजी कर देश का माहौल खराब न करें। यह विचार राष्ट्रीय संत तरुण सागर महाराज ने व्यक्त किए।
विज्ञापन


राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित महर्षि गौतम हायर सेकेंडरी स्कूल में शनिवार को सुबह पत्रकार वार्ता के दौरान जैन मुनि ने साहित्यकारों के सम्मान लौटाने पर भी तीखी प्रतिक्रिया दी। तरुण सागर महाराज ने कहा कि एक भेड़चाल चल गई है।
विज्ञापन


एक ने मीडिया में सुर्खियां बटोरने के लिए सम्मान लौटाया और फिर दूसरे और तीसरे ने। अगर सम्मान बोल सकते तो वे जरूर इसका विरोध करते।

आमिर खान के बयान पर कहा कि कुछ लोग बयानबाजी कर मीडिया में बने रहना चाहते हैं। मछली को पानी की कीमत बाहर निकलने के बाद पता चलती है। ऐसे लोग भारत से बाहर जाएं तो उन्हें सहिष्णुता और असहिष्णुता में अंतर दिख जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले विद्यालय पहुंचने पर जैन समाज के लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस अवसर पर प्रमेंद्र अग्रवाल, मीनू अग्रवाल, योगेश शास्त्री, योगेश जैन, विशेष जैन आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed