फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Tantrik Mushtaq Deceived by promising a guaranteed sonthen did disgusting act with lady

UP: गर्भवती होने का इलाज...तांत्रिक ने महिला संग जो किया, सोचकर भी आ उठेगी घिन; पुलिस ने आरोपी को दबोचा

Tue, 26 Aug 2025 03:35 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 26 Aug 2025 03:35 PM IST
सार

महिला से गंदा काम करने के आरोपी तांत्रिक मुश्ताक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आगरा की महिला को आरोपी ने शर्तिया बेटा होने का झांसा दिया। इसके बाद महिला संग दुष्कर्म किया। 

विज्ञापन
Tantrik Mushtaq Deceived by promising a guaranteed sonthen did disgusting act with lady
गिरफ्तार तांत्रित और महिला का सांकेतिक फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा थाना नौहझील पुलिस ने सोमवार सुबह दुष्कर्म के आरोपी तांत्रिक को उसके मकान से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया है। हालांकि तांत्रिक ने महिला पर ही गंभीर आरोप लगाए हैं। 
विज्ञापन


 

एसपी देहात सुरेश चंद रावत ने बताया कि 21 अगस्त को कस्बे के मोहल्ला वतनदार निवासी 63 वर्षीय तांत्रिक मुश्ताक अली ने बच्चे की चाहत में इलाज कराने आई आगरा के लोहामंडी निवासी महिला को घर के कमरे में बंद कर दुष्कर्म किया था। किसी को बताने पर महिला, उसके पति और ननद को मरवाने की धमकी दी थी। महिला घर पहुंची और मामले से पति को अवगत कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को परिजनों के साथ महिला एसएसपी कार्यालय पहुंची और तांत्रिक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कप्तान के आदेश पर 23 अगस्त को थाना नौहझील पुलिस ने तांत्रिक मुश्ताक अली के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू की। एसपी देहात ने तांत्रिक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमों का गठन किया और दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इधर तांत्रिक पुलिस से बचने के लिए भागता रहा और अंत में घर में आकर छिप गया।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही कार्यवाहक थाना प्रभारी दीपक नागर, उपनिरीक्षक अंकित कुमार, आरक्षी राधास्वामी व राजीव कुमार सोमवार सुबह लगभग सवा 5 बजे तांत्रिक के घर पहुंचे। पुलिस को देख तांत्रिक ने भागने का प्रयास किया पुलिस ने घेरकर उसे पकड़ लिया। एसपी देहात ने बताया कि तांत्रिक मुश्ताक अली को जेल भेजा गया है।

साहब मैंने कोई दुष्कर्म नहीं किया
पुलिस पूछताछ में 63 वर्षीय तांत्रिक मुश्ताक अली ने स्वयं पर लगे आरोपों से इंकार किया। कहा कि उसने कोई दुष्कर्म नहीं किया। महिला ने उससे दो लाख रुपये की मांग की थी। मांग पूरी नहीं करने पर उस पर दुष्कर्म का आरोप लगाकर केस दर्ज कराया गया है। डर की वजह से वह घर छोड़कर भाग गया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed