फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Tantrik misbehaved with woman in mathura

UP: निकाह के बाद नहीं हुए बच्चे...तांत्रिक के पास गईं ननद-भाभी, मुश्ताक ने किया ऐसा कांड; तलाश में जुटी पुलिस

Sun, 24 Aug 2025 04:15 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अरुन पाराशर Updated Sun, 24 Aug 2025 04:15 PM IST
सार

निकाह के बाद बच्चे न होने पर महिला तांत्रिक के पास पहुंची। तांत्रिक ने महिला से इलाज के नाम पर दुष्कर्म किया। मामले में पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
Tantrik misbehaved with woman in mathura
तांत्रिक, तंत्र-मंत्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के कस्बा नौहझील निवासी एक तांत्रिक द्वारा शुक्रवार को दुष्कर्म करने का मामला सामने आया था। बच्चे न होने पर इलाज के लिए महिला तांत्रिक के पास पहुंची थी। यहां तांत्रिक ने कमरे में धुआं कर दुष्कर्म किया । महिला ने एसएसपी ऑफिस पहुंचकर नामजद तांत्रिक के खिलाफ प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी।
विज्ञापन


महिला की तहरीर पर शनिवार को नौहझील पुलिस ने नामजद तांत्रिक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसका निकाह 8 साल पहले हुआ था। बच्चे न होने पर उसकी ननद ने कस्बा नौहझील में मस्जिद के पास रहने वाले तांत्रिक मुश्ताक अली के बारे में बताया। 
विज्ञापन


 

ननद और भाभी तांत्रिक के पास गईं। आरोप है कि 21 अगस्त को महिला अपनी ननद के साथ नौहझील स्थित तांत्रिक के घर पहुंची। तांत्रिक उसे अकेले कमरे में ले गया और कमरे में अगरबत्ती जलाकर धुआं कर दिया, जिससे महिला की आवाज बंद हो गई। इसके बाद उसने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

 

जांच पड़ताल के दौरान ग्रामीणों ने बताया कि तांत्रिक मुश्ताक अली की उम्र लगभग 60-65 वर्ष है और वह रेलवे विभाग से कुछ वर्ष पूर्व ही रिटायर होकर आया है। शुक्रवार को दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आने पर तांत्रिक घर छोड़कर गायब हो गया। जिसकी तलाश में पुलिस की टीमों ने घर पर भी दबिश दी, जहां वह नहीं मिला। 

 
विज्ञापन

घर पर पत्नी मिली, जो कि तांत्रिक के बारे में कोई जानकारी नहीं दे पाई। एसपी ग्रामीण सुरेश चंद रावत ने बताया कि तांत्रिक मुश्ताक अली के खिलाफ सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर तलाश की जा रही है। तांत्रिक को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

ये भी पढ़ें-UP: 'एक करोड़ हैं, पूरा रख लो, केस रफा-दफा करो..', पहली बार मिली इतनी बड़ी रिश्वत; आगरा का दवा व्यापारी अरेस्ट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed