फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Talent shown for selection in Uttar Pradesh sub-junior boys football team

Mathura News: उत्तर प्रदेश सब-जूनियर बालक फुटबॉल टीम में चयन को दिखाई प्रतिभा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Sep 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
Talent shown for selection in Uttar Pradesh sub-junior boys football team
उत्तर प्रदेश सब-जूनियर बालक फुटबॉल टीम के ट्रायल में शामिल खिलाड़ी व आयोजक - फोटो : mathura
मथुरा। उत्तर प्रदेश सब-जूनियर बालक फुटबॉल टीम के चयन के लिए अमरनाथ शिक्षण संस्थान के खेल मैदान में दो दिवसीय ट्रायल हुए। रविवार को ट्रायल के अंतिम दिन टीम में चयन के लिए खिलाड़ियों ने खूब पसीना बहाया।
विज्ञापन

जिला फुटबॉल संघ के सचिव डॉ. दलबीर सिंह कौन्तेय ने बताया कि रविवार को टीम में चयन के लिए ट्रायल सुबह 6.30 बजे से शुरु हो गए। ट्रायल में पास होने वाले खिलाड़ियों की सूची तैयार हो गई है। जल्द ही टीम की घोषणा की जाएगी। यूपी फुटबॉल संघ के महासचिव मोहम्मद शाहिद ने कहा कि ट्रायल में पास होने वाले खिलाड़ियों को प्रशिक्षण के बाद राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष शकील अहमद ने कहा कि चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी रही। वर्तमान में उत्तर प्रदेश की अंडर-19 पुरुष एवं सब-जूनियर बालिका टीम राष्ट्रीय चैंपियन हैं। इनमें मथुरा के खिलाड़ी भी शामिल रहे। आगरा मंडल प्रभारी सुरेंद्र सिंह चौहान बिल्लू ने कहा कि आगरा के साथ मथुरा में भी युवाओं में फुटबॉल के प्रति उत्साह है। आयोजन की जिम्मेदारी बलभद्र सिंह, देवेश यादव, लोकेश गौतम, हरीश गौतम एवं नेहा राजपूत ने निभाई। मैदान की देखरेख ग्राउंड मैन पातीराम होलकर ने की। निर्णायक मंडल में सोमेश खरे, तनुज, विशाल शर्मा, विकास, राहुल पाजी और गोविंद शामिल रहे। चयनकर्ता की जिम्मेदारी अजीत सिंह, डॉ. नौशाद अहमद, मोहम्मद आरिफ और नजमी ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में जिला ओलंपिक संघ के सचिव महेंद्र सिंह राजपूत, समाजसेवी बृजेंद्र कौशिक, सर्वेश सोलंकी, डॉ. कुलविंदर सिंह बग्गा, जय सिंह, सुनील श्रीवास्तव, हरदीप सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed