{"_id":"5f0321c38ebc3e42bb684d70","slug":"swing-sight-mathura-news-agr449246051","type":"story","status":"publish","title_hn":"नंदगांव में झूलन महोत्सव शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नंदगांव में झूलन महोत्सव शुरू
विज्ञापन
मथुरा। नंदबाबा मंदिर में स्वर्ण-रजत हिंडोले में विराजमान कृष्ण-बलराम।
- फोटो : MATHURA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नंदगांव (मथुरा)। ब्रज में सात वार और नौ त्योहार वाली कहावत एकदम सटीक बैठती है। यहां हर रोज ठाकुर जी के उत्सव, तीज-त्योहार मनाए जाते हैं। अब सावन का महीना शुरू होते ही ठाकुर जी के झूला-हिंडोला दर्शन शुरू हो गए हैं। नंदगांव के प्रसिद्ध नंदबाबा मंदिर में गुरु पूर्णिमा से ही ठाकुर जी के हिंडोला दर्शन प्रारंभ हो गए।
इस बार कोरोना संक्रमण के चलते मंदिर श्रद्धालुओं के लिए पूरी तरह से बंद है। मंदिर में ठाकुर जी की सभी सेवाएं यथावत रूप से संचालित हो रही है। इसी क्रम में रविवार से ही ठाकुर जी को सोने-चांदी से निर्मित हिंडोले में विराजमान करा कर पुजारियों द्वारा बड़े ही श्रद्धा भाव के साथ झूला झुलाया जा रहा है।
मंदिर के सेवायत पुजारी कान्हा गोस्वामी, सुशील गोस्वामी ने बताया कि रक्षाबंधन तक ठाकुर जी का झूलन महोत्सव चलेगा और संध्याकाल में इसी तरह ठाकुरजी को हिंडोले में झुलाया जाएगा। नंदबाबा मंदिर में राधा-कृष्ण को नहीं, बल्कि कृष्ण-बलराम को झूला झुलाया जाता है।