फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   swami Haridas mahotsava 30 se

स्वामी हरिदास आविर्भाव महोत्सव 30 अगस्त से

Wed, 28 Aug 2019 12:30 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 28 Aug 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
swami Haridas mahotsava 30 se
वृंदावन (मथुरा)। स्वामी हरिदास जी का 539वां प्राकट्य महोत्सव परिक्रमा मार्ग स्थित ललित कुंज में श्री हरिदास पीठाधीश्वर स्वामी राधा प्रसाद देव महाराज की अध्यक्षता में आयोजित किया जाएगा। सप्त दिवसीय आविर्भाव महोत्सव श्री हरिदास रसोपासना पीठ एवं श्री हरिदास राधा प्रसाद सेवा ट्रस्ट द्वारा धूमधाम से मनाया जाएगा।
विज्ञापन

30 अगस्त से छह सितंबर तक सात दिवसीय कार्यक्रम के पहले दिन स्वामी हरिदास जी का मंगलाचरण एवं संपूर्ण केलिमाल जी का पाठ किया जाएगा। दूसरे दिन श्री यमुना महारानी का अभिषेक व 539 दीपों की महाआरती के साथ होगा। महोत्सव के तीसरे दिन वृंदावन में पौधरोपण करने वाली संस्थाओं का सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। चौथे दिन स्वामी हरिदास जी के जीवन पर गोष्ठी का आयोजन होगा।
विज्ञापन

समारोह के पांचवें दिन असहाय, विधवा माताओं एवं नेत्रहीन लोगों को भोजन प्रसाद व उपहार आदि भेंट किए जाएंगे। छठवें व सातवें दिन श्री राधा बिहारी जी महाराज के छप्पन भोग, सम्मान समारोह व भंडारे का आयोजन किया जाएगा। आश्रम के प्रबंधक महंत मोहिनी बिहारी शरण ने कार्यक्रम के विषय में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed