{"_id":"5e81ee148ebc3e76cb3d1692","slug":"suicide-mathura-news-agr4359626128","type":"story","status":"publish","title_hn":"खांसी जुकाम सही न होने पर युवक ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खांसी जुकाम सही न होने पर युवक ने दी जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। मथुरा-भरतपुर मार्ग पर गांव मुंडेसी में कुएं में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची हाईवे पुलिस ने सोमवार की सुबह कुएं से निकालकर शव को कब्जे में लिया। युवक रविवार की देररात तीन बजे घर से निकला था। चर्चा है कि युवक को काफी दिनों से खांसी और जुकाम था। इसी से परेशान होकर जान दी है। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्ट्या युवक ने सुसाइड किया है।
थाना हाईवे के गांव मुंडेसी निवासी महेंद्र (36) पुत्र कारे रविवार की देररात घर से निकला, फिर वापस घर नहीं आया। परिवार ने सोमवार की सुबह युवक की तलाश की तो कुएं के पास युवक की चप्पल, मोबाइल मिला। अंदर झांककर देखा तो दंग रह गए। सूचना पर पहुंची हाईवे पुलिस ने शव निकाला। सीओ रिफाइनरी वरुण कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या युवक ने सुसाइड किया है। काफी दिनों से खांसी और जुकाम से परेशान होकर युवक ने ऐसा कदम उठाया है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक की कुएं में डूबने से मौत हुई है।