फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Suicide can be prevented through positive thinking and communication

Mathura News: सकारात्मक सोच और संवाद से रोकी जा सकती है आत्महत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Sep 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Suicide can be prevented through positive thinking and communication
अमरनाथ विद्या आश्रम में कार्यक्रम के दाैरान माैजूद अतिथि व बच्चे।
मथुरा। विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस 2025 के अवसर पर अमरनाथ विद्या आश्रम सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विचारों में परिवर्तन के द्वारा आत्महत्या को रोकना विषय पर वार्ता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. अरुण कुमार वाजपेयी ने किया।
विज्ञापन


मुख्य वक्ता शिक्षाविद्, सामाजिक कार्यकर्ता एवं काउंसलर डॉ. सोनिका शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के समय में हर व्यक्ति तनाव से गुजर रहा है। विशेषकर विद्यार्थी पढ़ाई और कॅरिअर को लेकर दबाव महसूस करते हैं। अभिभावकों की अपेक्षाएं इस दबाव को और बढ़ा देती हैं। ऐसे में माता-पिता को चाहिए कि वे बच्चों से खुलकर संवाद करें। संतुलित जीवनशैली और सकारात्मक सोच ही आत्महत्या रोकने का सशक्त उपाय है।
विज्ञापन


विशेष अतिथि और एन्टी रोमियो स्क्वाड प्रभारी प्रियंका श्रीवास्तव ने कहा कि विद्यालयों में समय-समय पर आत्महत्या रोकथाम संबंधी कार्यक्रम चलाए जाने चाहिए। अंत में विद्यालय के कोऑर्डिनेटर शुभम वाजपेयी ने कहा कि युवाओं को सोशल मीडिया से दूरी बनानी चाहिए और सामाजिक गतिविधियों, खेलकूद तथा संगीत जैसे रचनात्मक कार्यों में भागीदारी करनी चाहिए। इस अवसर पर विद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी सुयश वाजपेयी, सुनील तिवारी सहित कई शिक्षक और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। संचालन रिचा अग्रवाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed