फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   sub inspector parties with notorious criminal in restaurant in Mathura made reel

UP: शहर में लगे कुख्यात अपराधी के पोस्टर, दरोगा रेस्टोरेंट में उसके साथ कर रहे पार्टी; बनाई रील

Sat, 06 Jul 2024 08:00 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 06 Jul 2024 08:00 PM IST
सार

शहर में कुख्यात अपराधी के पोस्टर लगे हैं। दरोगा रेस्टोरेंट में उसके साथ पार्टी कर रहे हैं। अपराधी ने रील भी बनाई। 

विज्ञापन
sub inspector parties with notorious criminal in restaurant in Mathura made reel
शहर में लगे कुख्यात अपराधी के पोस्टर, दरोगा रेस्टोरेंट में उसके साथ कर रहे पार्टी; बनाई रील - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मथुरा में जिन अपराधियों को गिरफ्तार कर समाज में अपराध रोकने की सरकार से तनख्वाह लेती है, उन्हें जेल भेजने के बजाए रेस्टोरेंट में बैठकर पार्टी करती है। अपराधी दरोगाओं के साथ रील बनाते हैं और फेसबुक पर अपलोड कर देते हैं। गोवर्धन पुलिस का यह बेशर्मी भरा कारनामा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर एक रील वायरल हो रही है, इसमें गोवर्धन थाने के दो दरोगा और टॉप-10 साइबर अपराध की सूची में शामिल अपराधी शाहिद और शाकिर हैं। यह एक रेस्टोरेंट में बैठ हुए हैं। शाहिद और शाकिर निवासी देवसेरस, गोवर्धन टेबल के एक ओर बैठे हैं, दूसरी ओर थाने के दो दरोगा बैठे हैं। 

विज्ञापन

शाहिद खान द्वारा 20 सेकंड की रील बनाई जाती है। इसमें वह पहले खुद को बाल संवारते हुए कैद करता है। इसके बाद अपने साथी शाकिर को कैद करता है और फिर दोनों दरागाओं की ओर भी कैमरा घुमाकर उनको कैद करता है। रील बनाने के बाद यह फेसबुक पर भी डालता है। मगर, कुछ ही देर बाद रील को हटा देता है। मगर, रील अपलोड होते ही लोग इसे सेव कर वायरल कर देते हैं। 
 

इसको लेकर थाना पुलिस से लेकर जिला पुलिस की भारी फजीहत हो रही है। पुलिस महकमे में ही वायरल वीडियो को लेकर चर्चा है कि टॉप-10 साइबर अपराधी शाहिद को गोवर्धन थाना पुलिस के साथ अक्सर थाने और होटलों में देखा जाता है। रेंज के एक आलाधिकारी का हाथ होने के चलते थाना मुखिया के खिलाफ कोई बोलता नहीं है।
 
विज्ञापन

गोवर्धन थाने से वांछित है शाहिद

जिन अपराधियों के साथ गोवर्धन थाने के दो दरोगा रेस्टोरेंट में बैठे हैं। उनमें से एक शाहिद तो कोसीकलां थाने में धोखाधड़ी के संबंध में क्राइम नंबर 91/2024 पर दर्ज मुकदमे में वांछित है। पुलिस पर इन्हें संरक्षण देने का आरोप लग रहा है। इधर, बताया यह भी जा रहा है कि पिछले दिनों सादा वर्दी वाली पुलिस टीम ने पिछले दिनों इन अपराधियों को पकड़ा था। मगर, गोवर्धन थाने से ही इनको छोड़ने की सिफारिश हुई। इसके बाद मोटे पैसे का लेन-देन कर इनको छोड़ दिया गया।
 

बदनाम हो रहा जिला फिर भी साइबर अपराधियों को संरक्षण

मथुरा जिला देश भर में साइबर अपराध के लिए बदनाम है। गोवर्धन थाना क्षेत्र के गांव देवसेरस, दौलतपुर, मढ़ौरा और हाथिया में बैठे नवयुवक देश में ऑनलाइन ठगी की बड़ी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। शातिर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए हर दूसरे दिन देश के हरियाणा, राजस्थान, गुजरात, पंजाब, जम्मू एंड कश्मीर, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश आदि प्रांतों की पुलिस मथुरा पहुंचती है। लेकिन मथुरा पुलिस की संलिप्तता के चलते इन अपराधियों पर कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हो पाती।
 

मुख्य सचिव उप्र को बना चुके हैं ऑनलाइन ठगी का शिकार

मढ़ौरा के साइबर अपराधी सकुदीन खान और सराफत खान अक्तूबर 2020 में यूपी के मुख्य सचिव रहे राजेंद्र प्रसाद तिवारी को ऑनलाइन ठगी का शिकार बना चुके हैं।  राजेंद्र प्रसाद तिवारी की फर्जी फेसबुक आईडी पर फोटो लगाकर मैसेंजर के जरिये ऑनलाइन ठगी की वारदात को अंजाम दिया था। 
 

मामला हाई प्रोफाइल होने के चलते यूपी एसटीएफ ने शराफत खान और सकुदीन को मथुरा से गिरफ्तार कर जेल भेजा था। फर्रुखाबाद के एसपी रहे अशोक कुमार मीणा के पिता को ऑनलाइन ठगी का साइबर का शिकार बनाया था। उस समय पुलिस एक्टिव मोड में आई और आरोपियों से रुपये वापस कराए। इसके बाद अप्रैल 2024 में सीओ औरेया राम मोहन शर्मा के भतीजे से दौलतपुर के साइबर अपराधियों ने 35000 रुपये की ऑनलाइन ठगी की थी।
 

मामला संज्ञान में आया है। इसकी जांच कराई जा रही है। पुलिसकर्मी दोषी पाए जाते हैं, तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। - त्रिगुण बिसेन, एसपी देहात

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed