{"_id":"60a0122a8ebc3ef5e4394024","slug":"stunned-by-fire-and-fire-in-jyoti-nagar-police-chased-mathura-news-agr4920410178","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्योति नगर में पथराव और आगजनी से हड़कंप, पुलिस ने खदेड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्योति नगर में पथराव और आगजनी से हड़कंप, पुलिस ने खदेड़ा
विज्ञापन
मथुरा। शहर के भूतेश्वर स्थित ज्योति नगर में शनिवार दोपहर रुपये के लेन-देन के विवाद में एक ही समुदाय के दो पक्ष भिड़ गए। इस दौरान हुए पथराव और आगजनी से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने दोनों पक्षों को खदेड़ दिया। क्षेत्र में दोनों पक्षों के तनाव को देखते हुए पुलिस तैनात की गई है।
शहर कोतवाली क्षेत्र भूतेश्वर स्थित ज्योति नगर में रहने वाले जावेद पुत्र शाकिर अली और पड़ोस में रहने वाले समीर के बीच पांच हजार रुपये के लेन-देन का विवाद हो गया था। शनिवार दोपहर समीर अपने कुछ समर्थकों के साथ जावेद के घर पहुंच गया। यहां दोनों पक्षों के बीच पहले गाली-गलौज और धक्का- मुक्की हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि देखते ही देखते पथराव होने लगा। आरोप है कि समीर पक्ष के लोगों ने जावेद के घर के एक हिस्से में आग भी लगा दी। दोपहर में हुई इस घटना से पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और आपस में झगड़ रहे लोगों को बलपूर्वक खदेड़ा। इस संबंध में रिपोर्टिंग पुलिस चौकी कृष्णा नगर प्रभारी राकेश यादव ने बताया कि जावेद की ओर से समीर पक्ष के खिलाफ तहरीर दी गई है। घटना में जावेद का भांजा अमन व एक अन्य युवक घायल हो गया है। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।