फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Students Welcomed with a Tilak

Mathura News: तिलक लगाकर किया छात्रों का स्वागत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Students Welcomed with a Tilak
परिषदीय स्कूल में अखबार पढ़ते छात्र छात्राएं । 
मथुरा। नए शैक्षिक सत्र की शुरुआत बुधवार को जिले के परिषदीय विद्यालयों में उत्साह और उमंग के साथ हुई। पहले दिन स्कूल पहुंचे छात्र-छात्राओं का शिक्षकों ने तिलक लगाकर स्वागत किया, जिससे बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
विज्ञापन


जनपद में कुल 1536 परिषदीय विद्यालय संचालित हैं। पिछले शैक्षिक सत्र में इन विद्यालयों में करीब सवा लाख विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। इनमें से कक्षा 8 के छात्र अब उच्च कक्षाओं में प्रवेश के लिए अन्य विद्यालयों की ओर रुख करेंगे जबकि नए सत्र में कक्षा 1 से 7 तक के विद्यार्थियों के प्रवेश भी लिए जाएंगे। एक अप्रैल से शुरू हुए नए सत्र के पहले दिन विद्यालयों में उपस्थिति अपेक्षाकृत कम रही।
विज्ञापन

नए सत्र की शुरुआत के साथ ही मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार विद्यालयों में विद्यार्थियों को अखबार पढ़ाया गया। इसका उद्देश्य बच्चों को नियमित पढ़ाई के साथ देश-विदेश की खबरों, सामाजिक विषयों की जानकारी देना और उनकी वर्तनी व भाषा कौशल में सुधार करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा अधिकारी रतन कीर्ति ने बताया कि पहले दिन विद्यार्थियों की संख्या कम रही है। आने वाले दिनों में उपस्थिति बढ़ने की उम्मीद है। स्कूल चलो अभियान के तहत अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन सरकारी विद्यालयों में कराने पर जोर दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed