{"_id":"5db1bd268ebc3e013371e20b","slug":"student-ki-death-mathura-news-agr4121844118","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा देकर आगरा से लौट रहे छात्र की ट्रेन से गिरकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा देकर आगरा से लौट रहे छात्र की ट्रेन से गिरकर मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। थाना जमुनापार के गांव गढ़ी हयातपुर निवासी सचिन सारस्वत(19) पुत्र शिवकुमार सारस्वत बीकॉम तृतीय वर्ष का छात्र था। आगरा में परीक्षा देकर ट्रेन से लौट रहा था। आंख लगने के कारण मथुरा जंक्शन पर नहीं उतर सका। आगे भूतेश्वर के आसपास उतरने की कोशिश में वह ट्रेन की चपेट में आ गया। मौके पर ही छात्र की मौत हो गई।
सूचना पर पहुंची गोविंदनगर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचित किया। दो बहनों के अकेले भाई की ट्रेन दुर्घटना में मौत से घर में कोहराम मच गया। चचेरे भाई विकास ने बताया कि बीकॉम तृतीय वर्ष में एक सब्जेक्ट में पुन: परीक्षा आने से वह परीक्षा देने आगरा गया था। प्रभारी निरीक्षक शिवप्रताप सिंह ने बताया कि युवक की ट्रेन से गिरकर मौत हुई है। उसकी जेब में आगरा आने-जाने की टिकट मिली हैं।
उधर, थाना गोविंदनगर की रानी मंडी निवासी दिनेश (35) पुत्र नानकराम की 80 फुटा के सामने ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। रेलवे लाइन पार करते हुए युवक हादसे का शिकार हुआ। प्रभारी निरीक्षक शिवप्रताप सिंह ने बताया कि दोनों मामले में मुकदमा दर्ज कर लिए गए हैं।