{"_id":"65b7b73bd0abb8e36a041ac7","slug":"student-created-ruckus-in-college-by-giving-it-religious-when-teacher-scolded-for-fighting-in-mathura-2024-01-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mathura: झगड़ा करने पर टीचर ने डांटा... तो छात्र ने धार्मिक रंग देकर किया हंगामा, समर्थन में पहुंच गए घरवाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: झगड़ा करने पर टीचर ने डांटा... तो छात्र ने धार्मिक रंग देकर किया हंगामा, समर्थन में पहुंच गए घरवाले
Mon, 29 Jan 2024 08:22 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Mon, 29 Jan 2024 08:22 PM IST
सार
मथुरा में झगड़ा करने पर टीचर ने डांटा तो छात्र ने धार्मिक रंग देकर हंगामा कर दिया। सूचना पर उसके समर्थन में घरवाले भी पहुंच गए। घंटों हंगामा हुआ।
विज्ञापन
झगड़ा करने पर टीचर ने डांटा... तो छात्र ने धार्मिक रंग देकर किया हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मथुरा में एक स्कूल में सोमवार की सुबह अध्यापक ने छात्र को पीटा तो उसने हंगामा कर दिया। छात्र ने मामले को धार्मिक रंग देते हुए घरवालों और गांववालों को बुला लिया। छात्र की पिटाई की सूचना पर उसके परिजन व समर्थक कॉलेज पहुंच गए। करीब एक घंटे तक हंगामा चला। कॉलेज प्रधानाचार्य ने कहा कि दो छात्रों के बीच विवाद हुआ था। अध्यापक ने डांट लगाई थी। इस पर दसवीं के छात्र ने मामले को धार्मिक रंग दे दिया।
विज्ञापन
मामला फरह थाना क्षेत्र स्थित सेठ प्रेम सुखदास इंटर कॉलेज का है। सनौरा गांव निवासी किशोर कक्षा 10 का छात्र है। इंटर कॉलेज माध्यमिक शिक्षा विभाग से सहायता प्राप्त है। छात्र का आरोप है कि सोमवार की सुबह वह कॉलेज में परीक्षा देने गया था। कॉलेज के गेट पर खड़े अध्यापक और अध्यापिका से नमस्ते की बजाए जय श्री राम कहा। इस पर दोनों आग बबूला हो गए। उसकी पिटाई कर दी।
विज्ञापन
छात्र ने इसकी जानकारी अपने परिजन को दी। सूचना पर परिजन अपने साथ कॉलेज पर गांव से समर्थकों को लेकर पहुंच गए। वहां करीब दो घंटे तक भारी हंगामा हुआ। दोनों पक्षों के बीच बहस होने लगी। अध्यापक ने छात्र की पिटाई के आरोपों से इनकार किया। बाद में कुछ लोगों द्वारा बीच-बचाव किया गया। इसके बाद मामला शांत हुआ।
विज्ञापन