फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Strong booth will give big victory: Vinod Agarwal

मजबूत बूथ से मिलेगी बड़ी जीत : विनोद अग्रवाल

Wed, 28 Jun 2023 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Updated Wed, 28 Jun 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
Strong booth will give big victory: Vinod Agarwal
मथुरा। सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 9 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भाजपा पूरे देश में महासंपर्क अभियान चला रही है। इसी को लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने देश के 16 हजार संगठनात्मक मंडलों और 10 लाख बूथों पर तीन करोड़ कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों से संवाद किया। भोपाल के एक स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम का प्रसारण सभी बूथों पर कार्यकर्ताओं ने देखा। मथुरा एवं गोवर्धन विधानसभा क्षेत्र के करीब 800 बूथों पर 1 लाख से अधिक कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री को सुना।
विज्ञापन


होली गेट मंडल पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा महानगर अध्यक्ष एवं महापौर विनोद अग्रवाल ने कहा कि मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम तीन चरण में किया गया। प्रथम चरण में 26 जून को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भोपाल में ही अल्पकालिक विस्तारकों से संवाद किया। 27 जून को दूसरे चरण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भोपाल में तीन हजार से अधिक अल्पकालिक विस्तारकों को संबोधित किया, जिसमें मथुरा महानगर के कार्यकर्ता भी शामिल हुए। महानगर अध्यक्ष ने कहा कि तीसरे चरण में सभी संगठनात्मक मंडलों में प्रधानमंत्री के संवाद का प्रसारण सुना गया। उन्होंने कहा कि मजबूत से ही बड़ी जीत मिलेगी।
विज्ञापन


कृष्णा नगर मंडल में महानगर महामंत्री प्रदीप गोस्वामी ने कहा कि इस अभियान के साथ ही पार्टी के कार्यकर्ता अपने-अपने बूथ की संरचना तैयार करने में जुटेगें। अब कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर जनता को केंद्र और प्रदेश की उपलब्धियां बताकर सब जुड़ें और सबको जोडें के फॉर्मूलें पर काम करना हैं। कार्यक्रम में महानगर महामंत्री राजू यादव, सुनील चतुर्वेदी, राजवीर सिंह, चंद्रपाल कुंतल, जिला मीडिया प्रभारी श्याम चतुर्वेदी, कार्यक्रम संयोजक रश्मि शर्मा, मीडिया प्रभारी दीपांकर भाटिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed