{"_id":"5d3328ef8ebc3e6c9f0f786b","slug":"stone-throwing-on-police-injured-four-catched-mathura-news-agr3969842149","type":"story","status":"publish","title_hn":"पथराव में दरोगा, सिपाही और ग्रामीण घायल, चार पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पथराव में दरोगा, सिपाही और ग्रामीण घायल, चार पकड़े
विज्ञापन
मथुरा। शेरगढ़ के गांव रान्हेरा में प्लाट की दीवार के विवाद में पहुंची पुलिस पर एक पक्ष के ग्रामीणों ने पथराव कर डाला। पथराव में दरोगा, सिपाही और दूसरे पक्ष का ग्रामीण घायल हो गया। पुलिस ने चार ग्रामीणों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि चार नामजद समेत 10 अज्ञातों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
थाना शेरगढ़ के गांव रान्हेरा में प्लाट की दीवार को लेकर दो पक्षों में विवाद चला आ रहा है। बालकिशन पुत्र भीमसेन के प्लाट की दीवार एक साल पहले राजस्व की टीम ने बनवा डाली। कुछ दिन बाद ही दीवार गिर गई। शनिवार को बालकिशन दीवार बनवाने लगा। इसका विरोध मक्न पुत्र जयराम ने किया।
इसी बीच बालकिशन ने शेरगढ़ पुलिस को सूचना दे दी। दरोगा और सिपाही जांच को पहुंचे तो मोहन पक्ष ने पथराव शुरू कर दिया। पथराव से भगदड़ मच गई। दरोगा ललित कुमार शर्मा, सिपाही नितिश कुमार और ग्रामीण बालकिशन घायल हो गए। पुलिस पर पथराव की खबर पर अतिरिक्त पुलिस फोर्स थाने से पहुंचा।
विज्ञापन
पुलिस ने पथराव करने वाले महेश पुत्र मोहन, अर्जुन पुत्र भिक्को, मोहनलाल पुत्र भिक्को और मुकेश पुत्र वीरी सिंह को दबोच लिया। पुलिस ने तीनों का डाक्टरी परीक्षण कराया। दरोगा की तहरीर पर चार नामजद और 10 अज्ञातों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि जल्द ही बाकी पथराव करने वाले पुलिस गिरफ्त में होंगे।