फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Stone pelting on two sides of minority community, four injured

Mathura News: अल्पसंख्यक समुदाय के दो पक्षों में पथराव, चार घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Sep 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
Stone pelting on two sides of minority community, four injured
कोसीकलां (मथुरा)। देहली गेट स्थित सराय निकासा में अल्पसंख्यक समुदाय के दो पक्ष किसी बात को लेकर आपस में भिड़ गए। चार लोग घायल हो गए, मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया।बुधवार दोपहर अफरोस और अमजद के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। गाली-गलौज के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से एकत्रित लोगों ने लाठी-डंडे लेकर एक-दूसरे पर हमला बोल दिया। इससे लोगों में भगदड़ मच गई। दोनों पक्षों के लोग छतों पर चढ़कर पत्थरबाजी करने लगे। पत्थरबाजी से आस-पड़ोस में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन

मारपीट में चार लोगों के घायल होने की सूचना है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। थाना प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed