फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Stomach ache not treated, married woman dies

Mathura News: पेट दर्द का नहीं हुआ इलाज, विवाहिता की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Sep 2024 02:58 AM IST
विज्ञापन
Stomach ache not treated, married woman dies
नेहा का फाइल फोटो - फोटो : mathura
मथुरा। हाईवे थाना क्षेत्र के एटीवी के पास एक विवाहिता की बीमारी के कारण मौत हो गई। विवाहिता पिछले ढाई महीने से पेट में दर्द की समस्या से परेशान थी। मायके पक्ष का आरोप है कि ससुरालियों ने इलाज कराने के स्थान पर उसे मायके भेज दिया। दहेज के लिए पहले भी मारपीट करते थे। उन्होंने गोवर्धन थाने में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की।
विज्ञापन

फरह थाना क्षेत्र के मूल परखम एवं हाल थाना हाईवे एटीवी के पीछे शिवजी कॉलोनी निवासी विमलेश पत्नी मन्नी सिंह ने खेत बेचकर गोवर्धन के आन्यौर निवासी राजेंद्र से नेहा और कलुआ से प्रीति का विवाह किया। विमलेश ने बताया कि पिछले ढाई माह से उसकी बेटी नेहा (20) पेट दर्द से परेशान थी। जब उन्हें जानकारी हुई तो इलाज कराने के लिए बोला। इस पर 28 अगस्त को ससुरालीजन दोनों बहनों को गाड़ी में डालकर एटीवी के पीछे स्थित शिवजी काॅलोनी में छोड़कर चले गए। नेहा की शुक्रवार दोपहर मौत हो गई।
विज्ञापन

29 अगस्त को वह बेटियों को लेकर गोवर्धन थाने गईं और दहेज उत्पीड़न की तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कोई ध्यान नहीं दिया और उन्हें टरका दिया। आरोप है कि उसकी बेटी नेहा की आंखों में थोड़ा अंतर था। इसके चलते ससुरालीजन दोनों को परेशान करते थे। दोनों बेटियों को रखने की एवज में 5 लाख रुपये और कार की मांग करने थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोवर्धन थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद बाबू मिश्रा ने बताया कि विवाहिता की मां बेटियों को अपने साथ ले गई थी। दहेज का आरोप निराधार है। तहरीर के आधार पर पति के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed