फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   State Museum organized on-line video exhibition of revolutionaries

राजकीय संग्रहालय ने लगाई क्रांतिवीरों की ऑन लाइन वीडियो प्रदर्शनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 08:03 PM IST
विज्ञापन
State Museum organized on-line video exhibition of revolutionaries
मथुरा। उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर राजकीय संग्रहालय की ओर से ’स्वतंत्रता आंदोलन में ब्रजभूमि के क्रांतिवीर’ विषय परएक ऑनलाइन वीडियो प्रदर्शनी दिखाई गई। इसमें ब्रजभूमि के ऐसे ज्ञात अज्ञात क्रांतिवीरों के बारे में बताया गया है जिन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाई तथा किस प्रकार से उन्होंने मथुरा आकर क्रांतिवीरों को आजादी की मशाल को जलाये रखने के लिए प्रोत्साहित किया । मथुरा, वृंदावन, कोसी, गोवर्धन एवं गोकुल में गांधी जी आए थे।
विज्ञापन

वीडियो में संग्रहालय के उप निदेशक डॉ. यशवंत सिंह राठौर ने बताया कि महात्मा गांधी के असहयोग आंदोलन को गति देने 9 अगस्त 1921 को लाला लाजपतराय मथुरा आये थे। उसी दिन वृंदावन की मिर्जापुर वाली धर्मशाला में एक विशाल सभा हुई थी। 7 अक्टूबर 1921 को महात्मा गांधी का मथुरा आगमन हुआ। उस दौरान गांधी मथुरा, वृंदावन, कोसी, गोवर्धन एवं गोकुल भी गए।
विज्ञापन

1930 में मथुरा जनपद के स्वामी घाट पर स्वतंत्रता संग्राम के सेनानियों ने एक आम सभा का आयोजन किया। इसमें ब्रजभूमि के अनेक क्रांतिवीर शामिल हुए। मई 1931 में प्रांतीय नौजवान भारत सभा की कॉन्फ्रेंस मथुरा के बहोरा नामक स्थान पर नेताजी सुभाषचंद्र बोस के सभापतित्व में बड़े उत्साह के साथ हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें रामगोपाल प्रसाद आजाद को गिरफ्तार किया गया। इसी प्रकार के अनेक तथ्य वीडियो प्रदर्शनी में प्रस्तुत किये गए। डॉ. यशवंत सिंह राठौर ने बताया कि प्रस्तुत प्रदर्शनी संग्रहालय के सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed