फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   State-level competition postponed; trials to be held again

Mathura News: राज्यस्तरीय प्रतियोगिता टली, फिर से होंगे ट्रायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
State-level competition postponed; trials to be held again
मथुरा। प्रदेश स्तरीय महिला खो-खो और वॉलीबॉल प्रतियोगिता की तिथियों में बदलाव होने के कारण जिला और मंडल स्तर पर प्रस्तावित चयन प्रक्रिया निरस्त कर दी गई है। अब खिलाड़ियों का चयन नई तिथियों पर दोबारा आयोजित ट्रायल के माध्यम से किया जाएगा।
विज्ञापन

इससे पहले गणेशरा स्थित स्वर्गीय मोहन पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय ट्रायल में खो-खो के छह और वॉलीबॉल के लिए 10 महिला खिलाड़ियों का चयन किया गया था। चयनित खिलाड़ी मंडल स्तरीय ट्रायल की तैयारी कर रहे थे लेकिन राज्यस्तरीय प्रतियोगिता की तिथियां बदलने के बाद पूरी चयन प्रक्रिया को रद्द कर दिया गया।
विज्ञापन

खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में जौनपुर में 11 से 13 अगस्त 2026 तक प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय महिला खो-खो और वॉलीबॉल प्रतियोगिता अब 25 से 27 दिसंबर 2026 के बीच आयोजित होगी। उप जिला क्रीड़ा अधिकारी आजाद सिंह ने बताया कि प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता की तिथियों में परिवर्तन के कारण मंडल स्तरीय चयन प्रक्रिया निरस्त की गई है। ट्रायल की नई तिथियों की घोषणा जल्द की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed