{"_id":"682a34b4885d72a9b80ecd4c","slug":"sso-is-not-picking-up-the-phone-information-about-supply-is-not-available-mathura-news-c-369-1-mt11008-129772-2025-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: एसएसओ नहीं उठा रहे फोन, आपूर्ति आने-जाने की नहीं मिल रही जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: एसएसओ नहीं उठा रहे फोन, आपूर्ति आने-जाने की नहीं मिल रही जानकारी
विज्ञापन
मथुरा। विद्युत नगरीय वितरण खंडों के उपकेंद्रों पर तैनात एसएसओ द्वारा फोन नहीं उठाने के साथ ही बिजली आने-जाने की सूचना नहीं देने पर निगम के अधिकारियों ने नाराजगी जताई है। साथ ही एसएसओ को पत्र जारी कर स्थिति सुधारने के निर्देश दिए हैं, अगर इसके बाद भी सुधार नहीं हुआ तो संबंधित पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
अधीक्षण अभियंता एसके रुहेला ने विद्युत नगरीय वितरण खंड के अधिशासी अभियंता बिजलीघर कैंट, वृंदावन और कृष्णानगर क्षेत्र में आने वाले 33/11 केवी उपकेंद्रों पर तैनात एसएसओ द्वारा तय सीमा के अंतर्गत विद्युत आपूर्ति की सूचना उपलब्ध न कराने पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि विद्युत आपूर्ति की सूचना जब भी एसएसओ से दूरभाष पर मांगी जाती है तो वह फोन नहीं उठाते हैं, जिसके कारण आपूर्ति की संकलित समय पर उच्चाधिकारियों को प्रेषित करने में कठिनाई का सामना करना पड़ता है।
अधीक्षण अभियंता ने अधिशासी अभियंता को पत्र जारी कर प्रतिदिन दैनिक विद्युत आपूर्ति का विवरण व्हाट्सएप एवं दूरभाष के माध्यम से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।