फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Sriradha Krishna Inter College, Usfar, Wins Hockey Tournament

Mathura News: हॉकी में श्रीराधा कृष्ण इंटर कॉलेज उसफार विजेता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Sriradha Krishna Inter College, Usfar, Wins Hockey Tournament
मथुरा। माध्यमिक शिक्षा विभाग की जनपदीय क्रीड़ा समिति के तत्वावधान में शनिवार को गणेशरा स्थित स्व. मोहन पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम में नेहरू हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें शानदार प्रदर्शन करते हुए श्रीराधा कृष्ण इंटर कॉलेज उसफार की टीम ने अंडर-15 और अंडर-17 आयु वर्गों में खिताबी जीत हासिल कर परचम लहराया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला प्रभारी राहुल शर्मा एवं सह प्रभारी रूबी पवार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। क्रीड़ा समिति के सचिव डॉ. पदम सिंह कौन्तेय ने बताया कि मुकाबले दो आयु वर्गों में खेले गए। इसमें 17 वर्षीय बालक वर्ग के फाइनल में श्रीराधा कृष्ण इंटर कॉलेज उसफार विजेता और ग्राम स्वावलंबी विद्यालय इंटर कॉलेज छटीकरा उपविजेता रही। वहीं 15 वर्षीय बालक वर्ग में भी श्रीराधा कृष्ण इंटर कॉलेज उसफार विजेता और सरदार पटेल इंटर कॉलेज देवनगर उपविजेता रहा।
विज्ञापन

विजेता खिलाड़ियों को जिला विद्यालय निरीक्षक राघवेंद्र सिंह, जिला क्रीड़ा अधिकारी आजाद सिंह, जिला ओलंपिक संघ के सचिव महेंद्र सिंह राजपूत, जिला एथलेटिक संघ के सचिव जय सिंह और जिला फुटबॉल संघ के सचिव डॉ. दलबीर सिंह कौन्तेय ने बधाई दी। प्रतियोगिताओं के संचालन में सर्वेश सोलंकी, राकेश साहू, डीके सिंह, अमित गौतम, रवि प्रकाश, पंकज चौधरी, रजत चौधरी, अभिषेक चंदेल और गौरव कुमार भारती ने अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed