फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   SriKrishna Balram forms played chhari mar Holi with gopis

मथुरा: श्रीकृष्ण-बलराम स्वरूपों ने गोपियों संग खेली छड़ीमार होली, जानें क्यों गोकुल में खेली जाती है यह होली?

Tue, 15 Mar 2022 10:34 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 15 Mar 2022 10:34 PM IST
सार

मथुरा में श्रद्धालुओं का कान्हा के प्रति अटूट प्रेम के बीच होली के उत्सव का अनोखा संगम देखने को मिल रहा है। मंगलवार को गोकुल में छड़ीमार होली खेली गई। छड़ीमार होली का अनोखा व अलौकिक नजारा देखकर देश के कोने-कोने से आए लोग निहाल हो गए। 

विज्ञापन
SriKrishna Balram forms played chhari mar Holi with gopis
मथुरा में छड़ी मार होली खेलतीं हुरियारिनें - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के कस्बा गोकुल के बगीचे में श्रीकृष्ण-बलराम स्वरूपों ने गोपियों के साथ छड़ीमार होली खेली। छड़ीमार होली के दौरान उड़ते अबीर-गुलाल से माहौल सतरंगी हो गया। अबीर-गुलाल की भींनी-भींनी सुगंध से पूरा गोकुल महक उठा। इस अद्भुत व अलौकिक होली देख देशी-विदेशी श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए। 

विज्ञापन


कान्हा की नगरी में श्रद्धालुओं का अपने आराध्य के प्रति प्रेम और अनुराग के बीच होली उत्सव का अनोखा संगम देखने को मिल रहा है। ऐसे में मंगलवार को गोकुल में छड़ीमार होली खेली गई। बड़ी संख्या में महिलाएं हाथ में गोटेदार कपड़ा लिपटी छड़ी लेकर मैदान में पहुंचीं। पिछले वर्ष 100 से अधिक हुरियारिनें होली खेलने पहुंची थी। अबकी बार होली खेलने के लिए 200 गोपियों को निमंत्रण दिया गया। 

विज्ञापन

कृष्ण-बलराम स्वरूपों ने छड़ियों से किया बचाव

भगवान श्रीकृष्ण-बलराम के विग्रह डोली में सवार होकर यमुना किनारे स्थित नंदकिला नंदभवन से निकले। भगवान श्रीकृष्ण-राधा स्वरूप श्रद्धालुओं के साथ गोकुल नगर का भ्रमण करते हुए डोला नंद चौक होते हुए मुरलीधर घाट स्थित बगीचा में पहुंचा। वहां भगवान श्रीकृष्ण व बलराम ने गोपियों संग छड़ीमार होली खेली। हुरियारिनों ने छड़ियां बरसाईं तो बालकृष्ण-बलराम के स्वरूपों ने अपने डंडों से छड़ियों से बचाव किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन


भक्ति भाव से भक्त सबसे पहले बाल गोपाल को फूलों से सजी पालकी में बैठाकर नंद भवन से मुरलीधर घाट ले गए। यहां पर दिव्य और भव्य छड़ीमार होली खेली गई। मार्ग में जगह- जगह फूलों की वर्षा हो रही थी। मुदित मन दोनों ओर खड़े भक्त ठाकुरजी को नमन कर रहे थे। डोला के पीछे हाथों में हरे बांस की छड़ी लेकर गोपियां चल रही थीं। विभिन्न समुदायों की रसिया टोली गोकुल की कुंज गलियों में रसिया गायन करती हुई निकल रही थीं। भगवान के दर्शन के लिए पहले से ही श्रद्धालुओं का हुजूम मौजूद था। फूलों की वर्षा करते हुए भक्त भजन कीर्तन, रसिया गायन के बीच छड़ी मार होली की शुरुआत हुई। पूरा गोकुल गांव होली के रंग में सरोबर हो गया। श्रद्धालुओं ने गुलाल-अबीर से होली खेली।

कान्हा को चोट न लगे इसलिए होती है छड़ी मार होली

होली के त्योहार की ब्रज में धूम रहती है। मथुरा, वृंदावन, बरसाना, नंदगांव, जन्मभूमि की होली देख देश के कोने-कोने से आने वाले श्रद्धालुजन प्रफुल्लित हो रहे हैं। नंदगांव-बरसाना में जहां लट्ठमार होली होती है, वहीं गोकुल में छड़ीमार होली का प्रचलन है। भगवान श्रीकृष्ण और बलराम के बचपन के 5 वर्ष गोकुल में व्यतीत हुए थे। यहीं उन्होंने बाल लीलाएं की। बालस्वरूप होने के कारण छड़ी से होली खेलने की प्रथा चली आ रही है। होली खेलने के लिए जो छड़ी तैयार की जाती है, उस पर गोटेदार कपड़ा लपेटा जाता है, ताकि बालस्वरूप कृष्ण-बलराम को छड़ी से चोट न लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed