फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   spa

पलवल में जिम चलाता था स्पॉ संचालक

Tue, 18 Aug 2020 11:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
spa
मथुरा। हाईवे किनारे स्थित मोती मंजिल में स्पा सेंटर में सेक्स रैकेट चलाने वाला पलवल के नीमकलां निवासी आशु पहले पलवल में जिम चलाता था, परंतु लॉकडाउन के बाद उसका काम बंद हो गया। इसके बाद उसने स्पा सेंटर चलाने की योजना बनाई और मथुरा आ गया। मथुरा में उसने पहले दो लड़कियों को स्पा के लिए बुलाया और फिर लड़कियों की लंबी फेहरिस्त तैयार कर ली। सोमवार को पुलिस के हत्थे चढ़े आशु नेे पुलिस को और भी जानकारी दी हैं, जिन पर पुलिस काम भी कर रही है।
विज्ञापन

आशु के काम करने के तरीके ने ही उसे अपने जाल में फंसा दिया। लड़कियों की सप्लाई वह कोसीकलां के एक पहलवान के माध्यम से करता था। इसी दौरान इसकी सूचना खुफिया विभाग को हो गई। खुफिया विभाग ने इसकी सूचना पुलिस अधिकारियों को दी। पुलिस अधिकारियों को शक था कि कहीं कोतवाली पुलिस से सूचना लीक होकर स्पा संचालक तक न पहुंच जाए, इसीलिए पुलिस ने हाईवे पुलिस को छापे के दौरान प्रयोग किया। पुलिस करीब 15 दिन से इस मामले में लगी हुई थी। बीच में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी आ गई और फिर 15 अगस्त। इसके चलते कुछ दिन अवकाश में बीत गए। एसपी सिटी उदय शंकर सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामले की पुष्टि करने के बाद ही सेंटर पर छापा मारा।
विज्ञापन

स्पा कराने गए थे सूचना देने वाले
मामले की पूरी तरह से पुष्टि करने के लिए पुलिस अधिकारियों ने अपने कुछ लोगों को स्पा सेंटर में भेजा भी। उनके द्वारा स्पा सेंटर में कई लड़कियां रिजेक्ट की गईं। इससे पूरे मामले की पुष्टि हो गई और इसके बाद ही कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed