{"_id":"5e370fa58ebc3e4b0f77b6f0","slug":"son-asaulted-his-mother-in-mathura-mathura-news-agr4276289138","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने मां को कमरे में बंद कर आग लगाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक ने मां को कमरे में बंद कर आग लगाई
विज्ञापन
बरसाना (मथुरा)। कस्बे में एक युवक ने अपनी मां को कमरे में बंद कर सिलिंडर की गैस खोलकर आग लगा दी। महिला की शोर सुनकर पड़ोसियों ने जैसे तैसे कमरे में लगी आग से महिला को बचाया।
इसके बाद भी युवक नहीं माना और मां पर कुल्हाड़ी से हमला बोल दिया। हालांकि लोगों ने उसे बचा लिया। पीड़िता ने बेटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। बेटा को पुलिस ने हिरासत में लेते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
थाना बरसाना की चौकी नंदगांव में दवा का थोक में रहने वाले दीपक ने अपनी विधवा मां भूतेरी को कमरे में बंद कर दिया। दर्ज रिपोर्ट में महिला ने बताया है कि उसके बेटे ने घर में बंद कर उसमें रसोई गैस सिलिंडर खोल दिया। इसके बाद आग लगा दी।
विज्ञापन
कमरे में आग लगने पर उसने शोर मचा दिया। इस पर मौके पर पड़ोसी रणवीर और धर्मपाल पहुंच गए और उसे बमुश्किल निकाला। आरोप है कि मां को जिंदा बचते देख दीपक ने एक बार फिर कुल्हाड़ी से महिला को मारने की कोशिश की।
हालांकि लोगों ने उसे बचा लिया। इस दौरान कमरे में रखा कुछ सामान आग से जल गया है। प्रभारी निरीक्षण सुभाष चंद पांडेय ने बताया कि नंदगांव में पीड़ित महिला की तहरीर पर मामले की रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी दीपक को पकड़कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।