फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   some poeple break the statue of god hanuman and throgh in pokhar

हनुमानजी की मूर्ति तोड़ पोखर में फेंकी, दो जातीय पक्ष आए आमने-सामने

Sat, 19 Oct 2019 07:42 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2019 07:42 PM IST
विज्ञापन
some poeple break the statue of god hanuman and  throgh in pokhar
बलदेव (मथुरा)। बलदेव के गांव भरतिया में आंबेडकर पार्क के निकट मंदिर में हनुमानजी की मूर्ति तोड़कर पोखर में फेंक दी। इस दौरान एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष पर आरोप लगाते हुए युवक की पिटाई कर डाली। इससे गांव में जातीय संघर्ष के हालत पैदा हो गए। माहौल गर्माने की सूचना पर कई थानों का फोर्स भरतिया पहुंच गया और मामले को संभाला। शनिवार को यहां नई मूर्ति की स्थापना कराई गई।
विज्ञापन

शुक्रवार की देररात आंबेडकर पार्क के निकट मंदिर में स्थापित हनुमानजी की मूर्ति न देखकर गांव में एक पक्ष में उबाल आ गया। इस पक्ष ने दूसरे पक्ष पर मूर्ति तोड़कर पोखर में फेंकने का आरोप लगाने हुए श्यामवीर नामक व्यक्ति की पिटाई कर दी। इससे दूसरे पक्ष में आक्रोश पैदा हो गया। हालत संघर्ष के पैदा हो गए। सूचना पर बलदेव, राया, महावन, यमुनापार थानों की पुलिस गांव में पहुंच गई। सभी मामले को सुलझाने में जुट गए। ग्राम प्रधान जगदीश प्रसाद की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। इसके साथ ही श्यामवीर के बेटे हरेंद्र ने गांव के योगेश, सतेंद्र और गजेंद्र के खिलाफ मारपीट करते हुए उसके पिता को गायब करने का मुकदमा भी दर्ज कराया दिया।
विज्ञापन

शनिवार को एसडीएम हनुमान प्रसाद और सीओ महावन विजय शंकर मिश्र ने गांव में पहुंचकर दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया। ग्रामीणों के सहयोग से हनुमानजी की नई मूूर्ति मंदिर में स्थापित कराई गई। हालांकि मारपीट के बाद श्यामवीर के गायब होने और दूसरे पक्ष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होने से गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। इसे देखते हुए गांव में पुलिस बल अभी भी गांव में तैनात है। थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि फिलहाल माहौल शांत है। फिर भी गांव में पुलिसबल तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मूर्ति तोड़ने वाले की तलाश
बलदेव (मथुरा)। थाना प्रभारी का कहना है कि पिटाई के बाद से श्यामवीर को गायब होना बताया जा रहा है। हालांकि इसका मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है, वहीं आखिर मूर्ति किसने तोड़कर पोखर में फेंकी उसकी जानकारी जुटा रही है। हालांकि अभी तक पुलिस के हाथ खाली ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed