फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Soldier injured

ट्रेन की चपेट से आरपीएसएफ का सिपाही घायल

Sun, 15 Mar 2020 09:15 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2020 09:15 PM IST
विज्ञापन
Soldier injured
मथुरा। मथुरा जंक्शन पर रविवार की शाम गतिमान एक्सप्रेस की चपेट में आने से आरपीएसएफ का सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया। सिपाही को नयति अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

आरपीएसएफ का सिपाही सन्नी कुमार आगरा की आरपीएसएफ में तैनात है। इन दिनों सिपाही सनी कुमार की ड्यूटी मथुरा आरपीएफ थाने में लगी है। रविवार को उसकी ड्यूटी भरतपुर रूट से मथुरा दिल्ली की ओर जाने वाले रेल मार्ग पर ट्रेनों में चेन पुलिंग रोकने व महिला कोच से पुरुष यात्रियों को बैठने से रोकने के लिए लगाई गई थी। सनी कुमार शाम 6:30 बजे भरतपुर एंड पर प्लेटफार्म 3 पर तैनात था।
विज्ञापन

इसी दौरान प्लेटफार्म 3 पर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस आकर खड़ी हो गई। चेकिंग करने के बाद वह प्लेटफार्म एक पर दूसरी ट्रेन चेक करने लाइन पार कर जा रहा था। इसी दौरान आगरा की ओर से दिल्ली जा तेजगति से जा रही गतिमान एक्सप्रेस आ गई। इससे सिपाही सनी कुमार टकरा गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर आरपीएफ इंस्पेक्टर सीबी प्रसाद व अन्य रेलकर्मी पहुंच गए। सनी कुमार को नयति अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में ऑपरेशन चल रहा है और आईसीयू में भर्ती है। आरपीएफ कमांडेंट प्रकाश पांडा का कहना है कि छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस की चेकिंग करने के बाद सिपाही प्लेटफार्म एक पर आ रहा था। इसी दौरान गतिमान की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed