{"_id":"65be5699daf03a7b270b7bee","slug":"soldier-died-while-condition-of-his-colleague-remains-critical-in-road-accident-in-mathura-2024-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura: तेज रफ्तार वाहन ने बुलेट में मारी टक्कर, फौजी की मौत...साथी की हालत नाजुक; दो दिन बाद लौटना था ड्यूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: तेज रफ्तार वाहन ने बुलेट में मारी टक्कर, फौजी की मौत...साथी की हालत नाजुक; दो दिन बाद लौटना था ड्यूटी
Sat, 03 Feb 2024 08:37 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sat, 03 Feb 2024 08:37 PM IST
सार
मथुरा में तेज रफ्तार वाहन ने बुलेट में टक्कर मार दी। हादसे में छुट्टी पर घर आए फौजी की मौत हो गई। जबकि साथी की हालत नाजुक है। उन्हें दो दिन बाद ड्यूटी पर लौटना था।
विज्ञापन
राजुद्दीन अब्बासी की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मथुरा में शुक्रवार की शाम तेज रफ्तार वाहन ने बुलेट में टक्कर मार दी। हादसे में सेना की इंजीनियरिंग कोर में तैनात फौजी की मौत हो गई। जबकि उनका साथी बुरी तरह घायल हो गया। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा थाना जैंत के गांव अल्लहपुर के समीप कट पर हुआ।
विज्ञापन
मूल रूप से हाईवे थाना क्षेत्र के अड़ुकी गांव निवासी राजुद्दीन अब्बासी सेना की इंजीनियरिंग कोर में भर्ती हुए थे। वर्तमान में वह पूना में पोस्टेड थे। थाना प्रभारी जैंत अजय वर्मा ने बताया कि वह 11 जनवरी को छुट्टी लेकर अपने गांव आए थे। चार फरवरी को ड्यूटी पर वापस लौटना था। शुक्रवार की शाम वह अपने साथी सद्दाम निवासी भीलवाड़ा को छोड़ने के लिए जा रहे थे।
विज्ञापन
पुलिस ने घरवालों को दी सूचना
रास्ते में अल्लहपुर कट के समीप उनकी बुलेट को किसी तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में दोनों बुरी तरह से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को केडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। यहां राजुद्दीन की मौत हो गई। पुलिस ने उनके पास से सेना का परिचय पत्र मिला। इसके आधार पर सेना के अधिकारी और उनके परिवार के लोगों को सूचना दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन