फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   soldier board will help the family of martyre

‘शहीद के परिवार की हरसंभव मदद करेगा सोल्जर बोर्ड’

Wed, 04 Nov 2015 07:44 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा Updated Wed, 04 Nov 2015 07:44 PM IST
विज्ञापन
soldier board will help the family of martyre
भूतपूर्व सैनिक संघ की बैठक में गोवर्धन के गांव भवनपुरा के शहीद समोद चौधरी के परिवार को सरकार की ओर से मिलने वाली मदद की मांग की गई। सोल्जर बोर्ड के अधिकारी और कर्मचारियों ने शहीद के परिवारीजनों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


मंगलवार को जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय पर हुई भूतपूर्व सैनिक संघ की बैठक में 60 से अधिक पूर्व सैनिकों ने भाग लिया।

इसमें शहीद समोद चौधरी को सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित रखने पर नाराजगी जताई और योजनाओं के लाभ संबंधी सोल्जर बोर्ड के अधिकारी कर्नल बाबू लाल को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


कर्नल बाबू लाल ने शहीद को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में पूर्व सैनिकों को अवगत कराया और हर संभव मदद का आश्वासन दिया। इसके अलावा वन रैंक वन पेंशन का नोटिफिकेशन न होने, बकाया राशि न मिलने पर आक्रोश जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में संघ के अध्यक्ष देवीचरन शर्मा, महासचिव खेमचंद्र शर्मा, कैप्टन निरंजन प्रसाद, कैलाश चंद्र शर्मा, प्रेम सिंह, चंदन सिंह, रामेश्वर, रनजीत सिंह, जवाहरलाल, डीके मिश्रा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed