{"_id":"69a4994397acadf1ad00c287","slug":"soldier-accused-outpost-in-charge-of-assault-and-mistreatment-mathura-news-c-412-1-mt21004-5757-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: सैन्यकर्मी ने चौकी प्रभारी पर लगाया मारपीट और बदसलूकी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: सैन्यकर्मी ने चौकी प्रभारी पर लगाया मारपीट और बदसलूकी का आरोप
विज्ञापन
चौमुहां। बीकानेर में तैनात भारतीय सेना के सिपाही राधाचरण ने थाना जैंत के एक चौकी प्रभारी पर गंभीर आरोप लगाते हुए एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है। सैन्यकर्मी का आरोप है कि न केवल उनके साथ मारपीट की, बल्कि सेना के लिए भी अपशब्दों का प्रयोग किया गया।
मूलरूप से आझई खुर्द निवासी और सैन्यकर्मी राधाचरण ने बताया कि वह इन दिनों छुट्टियों पर गांव आए हैं। रविवार सुबह करीब 11 बजे वह अपने मित्र महेश कुमार, जो खुद बीएसएफ कर्मी हैं, से मिलने उनके घर गए थे। इसी दौरान आझई चौकी प्रभारी भारी पुलिस बल के साथ वहां पहुंचे और किसी पुराने मामले में महेश को हिरासत में लेने लगे। राधाचरण ने बताया कि उस समय महेश की गोद में उनका 5 माह का मासूम बच्चा था। उन्होंने मानवीय आधार पर पुलिस से अनुरोध किया कि बच्चा उसकी मां को सौंपने दिया जाए। आरोप है कि इसी बात पर चौकी प्रभारी ने गाली-गलौज शुरू कर दी।
पीड़ित का आरोप है कि जब उन्होंने अपना परिचय दिया कि वे भारतीय सेना में कार्यरत हैं, तो चौकी प्रभारी और अधिक हिंसक हो गए। पुलिसकर्मियों ने राधाचरण, महेश की वृद्ध माता ओमवती देवी के साथ भी बदसलूकी की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित का कहना है कि घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद है। सीओ सदर पीतमपाल सिंह का कहना है कि मामला अभी उनके संज्ञान में नहीं आया है। जांच कराई जाएगी। संवाद