फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   solar power plant lagega

पर्यटक सुविधा केंद्र में 8.80 लाख से लगेगा सोलर पावर प्लांट

Wed, 02 Oct 2019 01:09 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2019 01:09 AM IST
विज्ञापन
solar power plant lagega
वृंदावन (मथुरा)। वृंदावन के पर्यटक सुविधा केंद्र में मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण की अवस्थापना निधि से सोलर पावर प्लांट लगाया जा रहा है। इसकी आधारशिला महापौर डॉ. मुकेश आर्य बंधु एवं प्राधिकरण उपाध्यक्ष नागेंद्र प्रताप पूजन के साथ रखी।
विज्ञापन

एमवीडीए के उपाध्यक्ष नागेंद्र प्रताप ने बताया कि टूरिस्ट फेसिलिटी सेंटर में 8.80 लाख रुपये की लागत से 20 किलो वाट का सौर ऊर्जा प्लांट लगाया जा रहा है। यह प्लांट स्वास्तिक सोलर पावर एजेंसी द्वारा दस दिन में लगाया जाएगा। यह सौर ऊर्जा से जो बिजली उत्पादन करेगा उसका उपयोग पर्यटक सुविधा केंद्र में किया जाएगा। इससे उत्पादित अतिरिक्त बिजली बिजली विभाग को दी जाएगी। इस अवसर पर एमवीडीए के सचिव ईश्वर चंद, चीफ इंजीनियर सत्यप्रकाश सिंह, एके बाजपेयी, चाणक्य जोशी, स्वास्तिक कंपनी के निदेशक नितिन एवं उज्जवल ब्रज संस्था के सचिव अनंत शर्मा, कुलदीप दीक्षित मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed