{"_id":"5f12e7d48ebc3e63b511e59b","slug":"snake-bite-mathura-news-agr4509289172","type":"story","status":"publish","title_hn":"झोंपड़ी में सो रहे ग्रामीण की सर्पदंश से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झोंपड़ी में सो रहे ग्रामीण की सर्पदंश से मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मांट (मथुरा)। यमुना किनारे जंगल में झोंपड़ी डालकर रह रहे एक ग्रामीण की शुक्रवार रात सर्पदंश से मौत हो गई।
कर्मवीर सिंह निवासी गांव जौनाई यमुना किनारे झोंपड़ी डाल कर परिवार के साथ रहता था। वह पत्नी के साथ घर-घर एवं बाजार में सारंगी पर भजन सुनाकर भीख मांग कर परिवार का भरण पोषण करता था। शुक्रवार रात झोंपड़ी में सोते समय सांप ने उसे डस लिया। परिजन बायगीरों के पास लेकर गए। हालत बिगड़ती देख वृंदावन अस्पताल ले आए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
परिजन बायगीरों के झाड़ फूंक से जिंदा होने की आस में शव को झोंपड़ी में रखा है। ग्रामीणों के अनुसार भरतपुर से एक बायगीर आ रहा है। सुना है वह तीन दिन बाद भी सर्प के डसने वाले को जिंदा कर देता है।